News By – नीरज बरमेचा
(www.newsindia365.com) 30 मार्च 2019 को कलेक्टर कार्यालय से एक पत्र सभी विद्यालयों (शासकीय एवं अशासकीय) को दिया गया की, वर्तमान में भीषण गर्मी एवं तापमान के लगातार वृद्धि को देखते हुए सभी विद्यालयों का समय प्रात: 7 से दोपहर 12 .30 तक रहेगा| पत्र में ये भी दिया गया है की किसी भी स्थिति में 12.30 के पश्यात विद्यालयों का संञ्चालन नहीं किया जाए| उक्त आदेश सोमवार से सभी विद्यालयों पर प्रभावशील हो गया है|

लेकिन कलेक्टर के इस आदेश के बावजूद भी कालिका माता मंदिर के पास स्थित सेंट जोसफ कान्वेंट स्कूल खुले आम प्रशासन के आदेशों की धज्जियां उड़ा रहा है| और प्रशासन खुली आँखो से देख कर देखी की अनदेखी कर रहा है| ऐसा यह पहली बार नहीं हो रहा है, थोड़े दिनों पहले भी यह विद्यालय बच्चो पर एक मुश्त फीस लेने के मामले में प्रकाश में आया था|
इसी तरह आज दिनांक सोमवार 01 अप्रैल 2019 को दिन में 2.30 बजे बच्चो के लिए विद्यालय लगाया गया| सुबह शिक्षा अधिकारी रामेश्वर चौहान को भी यह मामला संज्ञान में लाया जा चूका था, मगर फिर भी अभी तक इस पर कोई कार्यवाही नहीं की गयी| प्रशासन द्वारा हर बार इस तरह उपकृत किया जाना, कई नए नए सवालो को जन्म दे रहा है| आखिर प्रशासन की मजबूरी की वजह क्या है???