रतलाम सीट पर भाजपा उम्मीदवार को लेकर चल रही अटकलें समाप्त हो गई है| भाजपा ने रविवार को लोकसभा चुनाव के मद्देनजर प्रत्याशियों की एक और सूची जारी कर दी है| इसमें मध्य प्रदेश से तीन प्रत्याशियों के नाम का ऐलान किया है|
झाबुआ विधायक जी.एस. डामोर रतलाम सीट से भाजपा के लोकसभा उम्मीदवार होंगे| बीडी शर्मा को खजुराहो सीट से टिकट दिया गया है| धार से छतर सिंह दरबार को बीजेपी ने अपना प्रत्याशी बनाया है| इस प्रकार कुल मिलाकर बीजेपी ने मध्य प्रदेश के 24 प्रत्याशियों के नामों का ऐलान हो गया है| अभी भोपाल और इंदौर सहित पांच सीट पर प्रत्याशी का ऐलान नहीं हुआ है|
जी.एस. डामोर विधानसभा चुनाव में सांसद कांतिलाल भूरिया के बेटे विक्रांत भूरिया को हराकर विधायक बने थे| अब लोकसभा चुनाव में उनका मुकाबला कांतिलाल भूरिया से होगा|