News By नीरज बरमेचा
(www.newsindia365.com) तमाम अटकलों को विराम देते हुए फाइनली डॉ अभय ओहरी ने कांग्रेस का दामन थाम लिया है। बुधवार को सैलाना विधानसभा क्षेत्र के शिवगढ़ में कांग्रेस नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह की उपस्थिति में डॉक्टर ओहरी ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। कार्यक्रम में सैलाना विधायक हर्ष विजय गहलोत भी उपस्थित थे। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह रतलाम झाबुआ क्षेत्र के लोकसभा उम्मीदवार कांतिलाल भूरिया के पक्ष में एक सभा को सम्बोधित करने शिवगढ़ आये थे। जय आदिवासी संगठन से जुड़े डॉक्टर अभय ओहरी विधानसभा चुनाव में भी कांग्रेस के टिकट से चुनाव लड़ने का प्रयास कर रहे थे लेकिन तकनीकी कारणों से उनका चुनाव लड़ना संभव नहीं हो पाया था।
इसी बीच उनके भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने कि अटकलें लगती रही थी| भाजपा के संघठन में बात करने पर पता चला की भाजपा ने डॉ. ओहरी को लेकर कभी भी सकारात्मक भूमिका नहीं दिखाई, लेकिन अब उन सब को पूर्ण विराम दे दिया है। यहां आपको बता दें के विधानसभा चुनाव के समय भी जयस कांग्रेस के सहयोग से ही चुनाव लड़ा था। जयस अपने आप को स्वतंत्र एवं आदिवासी हित में काम करने वाला संगठन बताता है तथापि उसका झुकाव विगत विधानसभा चुनाव से निरंतर कांग्रेस की तरफ ही नजर आ रहा है। इस बार जयस ने रतलाम झाबुआ से अपना उम्मीदवार उतारा है। देखना यह होगा कि चुनाव के नतीजे में जयस की कितनी भूमिका रहेगी।