घंटानाद आंदोलन मे जूटे भाजपा के हजारों कार्यकर्ता
रतलाम/ जब एक घंटी बजती है तो वह संकेत देती है कि छुट्टी होने वाली है और आज तो यहां मोजूद हजारों भाजपा कार्यकर्ता घंटीया, थालियां, मंजीरे और ढोलक बजा रहे है इससे यह अवष्यंभावी हो गया है कि मध्यप्रदेश कांग्रेस की कमलनाथ सरकार की छुट्टी तय है। भारतीय जनता पार्टी जिला ईकाई द्वारा गीता मंदिर के पास महू रोड़ स्थित, फव्वारा चोक पर पार्टी के घंटानाद आंदोलन मे शामिल होने के लिए जिले भर से एकत्रित हुए हजारो कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष, पूर्व केन्द्रिय मंत्री एवं राज्यसभा सदस्य डॉ. सत्यनारायण जटिया ने यह बात कही। जटिया ने कहा कि कमलनाथ रात को जब सोने की कोशिश करते है तो उन्हे यह डर सोने नही देता कि सुबह सुरज निकलने तक वे मुख्यमंत्री रहेगे भी या नहीं। पूर्व केन्द्रिय मंत्री ने कहा कि किसानों की कर्ज माफी का वादा करने वाली कमलनाथ सरकार किसानों की दुश्मन बनकर सामने आई है। किसानों की कर्ज माफी तो दूर उल्टे किसान बैंकों मे डिफाल्टर की श्रेणी मे आ गये है। किसान स्वयं को ठगा हुआ महसूस कर रहा है। हमारा यह शंखनाद-घंटानाद आंदोलन कमलनाथ सरकार के खिलाफ जंग का ऐलान है।
आंदोलन मे उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए शहर विधायक चेतन्य काश्यप ने कहा कि कमलनाथ सरकार ने प्रदेश के हर वर्ग के मतदाता के साथ छलावा किया है। प्रदेश की जनता त्रस्त है तो कमलनाथ सरकार मस्त है। कमलनाथ सरकार भ्रष्टाचार का पर्याय बन गई है। किसी सरकार के मंत्री और विधायक ही एक-दूसरे पर भ्रष्टाचार के सबूत लेकर सड़को पर निकल पडे तो ऐसी सरकार को शर्म से डूब मरना चाहिए। काश्यप ने चेतावनी देते हुए कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चोहान ने प्रदेश को बीमारू राज्य से बाहर निकालकर देश के गिने-चुने चंद विकसित राज्यों की पंक्ति मे ला खड़ा किया था किन्तु मात्र 10 महीने के कार्यकाल मे कमलनाथ की कांग्रेस सरकार ने मध्यप्रदेश को पुनः 15 साल पीछे धकेल दिया है।
आंदोलन के जिला प्रभारी जावरा विधायक डाॅ.राजेन्द्र पाण्डे ने जब अपने भाशण के प्रारंभ मे ’’ तख्त पलट दो- ताज पलट दो, बेईमानों का राज पलट दो, अभी तो ये अंगड़ाई है-आगे और लड़ाई है, जोर जुल्म की टक्कर मे- सघर्ष हमारा नारा है ’’ जैसे नारे लगवायें तो सारा माहौल जोश से भर गया। डाॅ.पाण्डे ने कहा कि आज का हमारा यह घंटानाद आंदोलन जनता के हितों के संरक्षण की शुरूआत है लेकिन कमलनाथ सरकार को समझ लेना चाहिए कि जब तक प्रदेश के गरीबों, किसानों, युवाओं सहित हर वर्ग का शोषण प्रदेश की कांग्रेस सरकार के राज मे होता रहेगा तब तक भाजपा का कार्यकर्ता सड़को पर उतरकर कांग्रेस की जनविरोधी सरकार का मुकाबला हर स्तर पर जाकर करता रहेगा।
भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि गरीबों के प्रति हमदर्दी का दिखावा करने वाली कांग्रेस सरकार ने प्रधानमंत्री आवास योजना बंद कर दी है। इससे मोदी जी के उस सपने को आघात लगा है जिसमे उन्होने 2022 तक हर परिवार को छत उपलब्ध करवाने का लक्ष्य रखा है। कमलनाथ सरकार ने ना सिर्फ केन्द्र की एवं शिवराज सरकार की महती योजनाओं को ठण्डे बस्ते मे डाला है बल्कि स्थानीय स्तर पर स्थानीय निकायों द्वारा जनसुविधा के लिए किये जाने वाले छोटे-छोटे कामों मे भी रोडे़ अटकाना प्रारंभ कर दिया है। लेकिन भाजपा कार्यकर्ता कांग्रेस की इस तानाषाही और मनमानी का डटकर मुकाबला करने के लिए कमर कसकर मैंदान मे उतर चुका है।
नेताओं के भाशण के पश्यात भाजपा कार्यकर्ता अपने नेताओं के नेतृत्व मे थालिया, मंजीरे, ढोलक और घंडियाल बजाते हुए मार्च के रूप मे महू रोड़ स्थित नवीन कलेक्टर कार्यालय पर नारे बाजी के साथ पहूंचे। कार्यालय के मुख्य द्वार पर पुलिस प्रशासन द्वारा मुख्य द्वार बंद कर आंदोलनकारीयों को रोकने के लिए भारी पुलिस बल तैनात कर रखा था लेकिन कार्यकर्ताओं मे जोश और आक्रोश इतना था कि कार्यकर्ताओं ने कार्यालय के मुख्य द्वार को खोलकर कार्यालय परिसर मे प्रवेश किया। कार्यकर्ता कलेक्टर कार्यालय परिसर मे दाखिल होकर घंड़ियाल, थालियां, मंजीरे और ढोलक बजाकर कमलनाथ सरकार के खिलाफ नारे बाजी करने लगे। कार्यकर्ताओं का जोश चरम पर था और कार्यकर्ता कलेक्टर कार्यालय भवन के अंदर जाकर थालियां, मंजीरे बजाने को उत्सुक थे। किन्तु जिलाध्यक्ष लुनेरा एवं विधायक डाॅ.राजेन्द्र पाण्डे ने कार्यकर्ताओं को कार्यालय भवन के अंदर प्रवेश करने के रोका।