हनीट्रैप – सात राज्यों से जुड़े हाई प्रोफाइल हनीट्रैप मामले के तार, प्रदेश के बाहर भी नेता, अफसर और बिसनेसमैन भी हुए शिकार

0

भोपाल। मप्र में हनीट्रैप मामले में गिरफ्तार महिला आरोपियों ने प्रदेश के बाहर भी नेता, अफसर और बिसनेसमैन को शिकार बनाया है। अभी तक पड़ताल में यह तथ्य पुलिस को मिले हैं कि आरोपी महिलाओं ने छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, दिल्ली, हरियाणा, उप्र और हिमाचल प्रदेश के शिमला में भी लोगों केा अपना शिकार बनाया है। हालांकि मप्र पुलिस की ओर से इस संबंध में अधिकृत रूप से कुछ भी खुलासा नहीं किया गया है। 

गिरफ्तार महिलाओं से अलग-अलग पूछताछ में कई खुलासे किए हैं। अब जांच का जिम्मा एसआईटी के पास आ गया है। एसआईटी आज से पड़ताल शुरू करने जा रही है। अभी तक जो वीडियो क्लिपिंग हाथ लगी है, उनके आधार पर उन होटल, फार्म हाउस की भी पड़ताल की जाएगी, जहां वे बनाई गई है। कुछ क्लिपिंग ट्रेन की भी बताई जा रही है।

दिल्ली से फैलाया दूसरे राज्यों में नेटवर्क

हनीट्रैप मामले में गिरफ्तार महिलाओं ने दिल्ली से दूसरे राज्यों के नेता अफसरों से पहचान बनाई। मप्र के नेताओं के जरिए इन महिलाओं ने संसद में भी प्रवेश किया। कई मंत्रालयों में भी पहुंच बनाई। गिरोह की मुख्य सरगना ने 2013 से 2016 तक दिल्ली में ज्यादा वक्त बिताया। यहीं से शिमला, चंडीगढ़, आगरा, मुंबई, पुणे, रायपुर, बिलासपुर, जयपुर, उदयपुर शहरों के लिए नेता, अफसर एवं अन्य के साथ सफर किया। 

मोनिका बन सकती है सरकारी गवाह

हनीटै्रप मामले में गिरफ्तार महिलाओं में से मोनिका यादव कम उम्र की है। वह राजगढ़ से भोपाल आकर पढ़ाई कर रही थी। वह हाल ही में गिरोह से जुड़ी। खबर है कि उसे सरकारी गवाह बनाया जा सकता है।