News By – नीरज बरमेचा & विवेक चौधरी
रतलाम। 31 मई 2020 रविवार। रतलाम शहर में 3 नए कोरोना पॉजिटिव मिलने के साथ ही शहरवासियों के लिए खतरे की घंटी बज चुकी है। शहरवासियों को यह गंभीरता से समझना पड़ेगा कि लॉक डाउन से राहत मिल रही है लेकिन कोरोना के मारक क्षमता में कोई राहत नहीं है। यदि प्रशासकीय निर्देशो का पालन कड़ाई से नहीं किया गया तो इसके गंभीर परिणाम भुगतने के लिए तैयार रहना पड़ेगा।
आज रतलाम मेडिकल कॉलेज से प्राप्त जानकारी अनुसार 3 पुरुष जिनकी उम्र 22 वर्ष निवासी राजस्व कॉलोनी, उम्र 25 वर्ष निवासी महर्षि दयानंद मार्ग धानमण्डी, उम्र 26 वर्ष निवासी काटजू नगर की कोरोना सैंपल रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। यह तीनों नए पॉजिटिव पूर्व में पॉजिटिव पाए गए मरीज के करीबी मित्र हैं। इन्हें कांटेक्ट ट्रेसिंग से के आधार पर ऑब्जरवेशन में लिया गया था। इन्हें क्वारंटाइन किये जाने के पश्चात सैंपल लिया गया जो आज पोसिटिव आया है। तीनो नए पॉजिटिव पेशेंट को मेडिकल कॉलेज के आइसोलेशन वार्ड में भेजा जा रहा है तथा इनके परिवार वालो को भी क्वारंटाइन किया जावेगा। वर्तमान में सभी का स्वास्थ्य स्थिर है। साथ ही इन तीनो की भी आगामी कांटेक्ट ट्रेसिंग की जा रही है। अब रतलाम में 5 एक्टिव पॉजिटिव केस हो गए है तथा कुल पॉजिटिव केस 37 हो गए है। एक मरीज की मृत्यु हुई है।