[insta-gallery id="0"]
होम Highlights एक और पटवारी चढ़ा लोकायुक्त के हत्थे! जानिए क्या है मामला…

एक और पटवारी चढ़ा लोकायुक्त के हत्थे! जानिए क्या है मामला…

0

News by- नीरज बरमेचा 

रतलाम, 17 जुलाई2020। जावरा में लोकायुक्त पुलिस के एक दल ने शुक्रवार को एक पटवारी को रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया है। जिले में दो हफ्ते में तीन पटवारी रिश्वतखोरी के आरोप में पकड़ाए जा चुके है।

लोकायुक्त पुलिस के टीआई राजेन्द्र वर्मा ने बताया कि जावरा तहसील के ग्राम बर्डियागोयल निवासी कन्हैयालाल जाट की जमीन का डायवर्शन का आदेश हो चुका था। इस डायवर्टेड जमीन का रेकार्ड कम्प्यूटर में दर्ज किया जाना था, लेकिन इस काम के लिए पटवारी हल्का न.43 का पटवारी विजय सोंदल आवेदक कन्हेयालाल से चार हजार रु. की रिश्वत मांग रहा था। कन्हेयालाल ने इस बात की शिकायत लोकायुक्त पुलिस को की थी। लोकायुक्त पुलिस के टीआई राजेन्द्र वर्मा व संतोष जमरा की टीम ने शुक्रवार को योजनाबध्द तरीके से आवेदक कन्हेयालाल को रिश्वत की रकम देकर पटवारी विजय सोंदल के न्यू धानमण्डी रोड के पास स्थित उसके कार्यालय में भेजा। कन्हेयालाल ने योजनानुसार पटवारी विजय सोंदल को रिश्वत के चार हजार रु. दिए और उसी समय लोकायुक्त पुलिस ने पटवारी को रंगे हाथों धर दबोचा। पटवारी विजय सोंदल के विरुध्द भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। 


error: Content is protected !!