[insta-gallery id="0"]
होम Highlights अगस्त माह की कोरोना वायरस ब्लास्ट के साथ शुरुआत, आज भी आए...

अगस्त माह की कोरोना वायरस ब्लास्ट के साथ शुरुआत, आज भी आए लगभग डेढ़ दर्जन पॉजिटिव…

0

News by – विवेक चौधरी 

रतलाम, 01 अगस्त 2020। अनलॉक से मिली छूट और त्यौहारों के बढ़ते दवाब का असर कोविड-19 के संक्रमण प्रसार पर भी देखने को मिला है। लॉक डाउन खुलने के साथ ही जून माह में मई की तुलना में लगभग 5 गुने केस मिले थे। वहीं जून माह में मिले 121 नए पॉजिटिव की तुलना में जुलाई माह में 241 केस सामने आए है। अगस्त माह के पहले दिन में कोरोनो वायरस ने जिले में 10 वीं मौत के साथ अपनी भयावहता प्रदर्शित की है। सूत्रों की माने तो आज भी जिले के 21 लोग कोरोना के शिकार बने है। प्रशासन के विभिन्न प्रयासों के बावजूद लोगों में जिम्मेदारी की कमी देखी जा रही है। दिन प्रतिदिन लोगों में कोरोना से भय कम हो रहा है, जिससे जिम्मेदारी भी घट रही है।

इन 21 नए पॉजिटिव मरीजों में से GMC से 17, सेंट्रल लैब इंदौर से 3 और अहमदाबाद मेडिकल कॉलेज से 1 सैंपल पॉजिटिव मिला है। सूत्रों के अनुसार GMC की कोविड लैब रिपोर्ट से 5 पॉजिटिव रतलाम के, 3 जावरा के, 7 ताल के और 1-1 सुखेड़ा एवं हतनारा से है। सेंट्रल लैब इंदौर से रतलाम के 3 और अहमदाबाद मेडिकल कॉलेज लैब से रतलाम का 1 मरीज पॉजिटिव पाया गया है। आज की रिपोर्ट के पश्चात जिले में कुल कोरोना पॉजिटिव मामले बढ़कर 416 हो जाएंगे, क्योंकि 21 में से 4 मरीज जिले के बाहर पॉजिटिव माने जाएंगे। यद्दपि सूचना विश्वस्त सूत्रों से प्राप्त हुई है तथापि प्रशासनिक सूत्रों से इसकी पुष्टि की प्रतीक्षा है। 


Join us On WhatsApp
https://chat.whatsapp.com/EzXsiZjYxJxBLBz4cca8Rq
समाचारो के अपडेट के लिए ग्रुप को ज्वाइन करे|


 

error: Content is protected !!