जानिए अब तक जिले में कितने इंच हुई बारिश…

0

News by- नीरज बरमेचा 

  • जिले में अब तक 37 इंच से अधिक वर्षा

रतलाम 4 सितम्बर 2020/ जारी मानसून सत्र के दौरान जिले में 4 सितम्बर की सुबह 8.00 बजे तक करीब 930 मिलीमीटर (37 इंच से अधिक ) वर्षा औसत रूप से दर्ज की गई है। भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार 4 सितम्बर की सुबह 8.00 बजे समाप्त हुए पिछले 24 घंटों के दौरान बाजना में 13 मिलीमीटर तथा रतलाम में 3 मिलीमीटर, वर्षा दर्ज की गई। पिछले वर्ष आज दिनांक तक जिले में कुल 1141.4 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई थी।