News by- नीरज बरमेचा
रतलाम 25 अक्टूबर 2020/असत्य पर सत्य की विजय का पर्व विजयादशमी उल्लास के साथ मनाया गया। नेहरू स्टेडियम पर रावण के पुतले का दहन किया गया। श्रीरामजी, लक्ष्मणजी एवं हनुमानजी के नेहरू स्टेडियम पर पहुंचते ही शहर विधायक चेतन्य काश्यप ने उनका अभिनन्दन किया। इसके पश्चात् श्रीरामजी ने तीर चलाकर रावण के पुतले का दहन किया।
इस अवसर पर पूर्व महापौर शैलेन्द्र डागा, राजेन्द्रसिंह लुनेरा, अशोक पोरवाल, प्रेम उपाध्याय, प्रदीप उपाध्याय, गोविन्द काकानी, पुलिस अधीक्षक गौरव तिवारी, निगम आयुक्त सोमनाथ झारिया, एसडीएम अभिषेक गेहलोत, सीएसपी हेमन्त चौहान, तहसीलदार प्रेमशंकर पटेल सहित सोश्यल डिस्टेंसिंग के साथ नागरिक उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन आशीष दशोत्तर ने किया। रावण दहन कार्यक्रम का रतलाम कलेक्टर की फेसबुक से सीधा प्रसारण किया गया, जिसे हजारों नागरिकों ने घर बैठकर रावण दहन कार्यक्रम देखा।