News by- नीरज बरमेचा
कर सलाहकार परिषद् की वार्षिक साधारण सभा बड़बड़ हनुमान मंदिर पर आयोजित की गई। प्रतिवर्ष साधारण सभा सागोद जैन मंदिर पर आयोजित की जाती है लेकिन कोरोना के कारन उपलब्धता नहीं होने के कारन कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करते हुए बड़बड़ हनुमान मंदिर पर आयोजित इस मीटिंग में परिषद् के सचिव सी. ए. अंचल मूणत ने पूर्व में आयोजित समस्त कार्यक्रमों की जानकारी प्रस्तुत की। मनोज जैन (कांठेड़) द्वारा अध्यक्षीय उद्बोधन दिया एवं कोषाध्यक्ष सी. ए. श्री विजय सोमानी द्वारा वर्ष 2020 के आय-व्यय का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया। मीटिंग में श्री एस. डी. पुरोहित स्मृति स्टडी सर्कल अवार्ड सी. ए. श्री नविन पोखरना, सी. ए. श्री संजय मूणत एवं सी. ए. श्री अभिषेक रांका को दिए गए। कर सलाहकार परिषद् के सचिव सी. ए. अंचल मूणत ने बताया की आगामी वर्ष 2021 के लिए नई कार्यकारिणी के चुनाव का प्रस्ताव रखा गया। सी. ए. श्री केदार जी अग्रवाल यह प्रस्ताव रखा गया की कोरोना के कारण वर्तमान कार्यकारिणी को कार्य करने का मौका नहीं मिला अतः वर्तमान कार्यकारिणी को वर्ष 2021 के लिए निरंतर रखा जावे जिसका सी. ए. श्री एस. एल. चपलोत, सी. ए. श्री गोपाल काकानी, श्री इन्दरमलजी जैन, श्री माधवजी काकानी, सी. ए. श्री संदीप मूणत आदि ने समर्थन किया गया। इस प्रकार वर्ष 2021 हेतु निम्न कार्यकारिणी रहेगी
अध्यक्ष – मनोज जैन (कांठेड़),
उपाध्यक्ष – सी. ए. श्री पवन श्रीमाल,
सचिव – सी. ए. अंचल मूणत,
सहसचिव – सी. ए.श्री कृष्ण गोपाल अग्रवाल एवं
कोषाध्यक्ष – सी. ए.श्री विजय सोमानी।
अंत में सी. ए. श्री विजयजी सोमानी ने सभी उपस्थित सदस्यों का आभार व्यक्त किया।



