बढ़ते संक्रमण को हल्के में ना लें, कोरोना संक्रमण के साथ साथ कोरोना से मृतकों की संख्या भी बढ़ी….

0

News By – विवेक चौधरी

रतलाम 12 मार्च 2021 रतलाम –  गत दिनों कोरोना के बढ़ते संक्रमण के मामले सामने आ रहे है। जो कि चिंताजनक स्थिति है। कोविड वैक्सीन के आने के बाद संक्रमण के प्रति भयमुक्तता लापरवाही को आमंत्रण भी दे रही थी। देश के कुछ हिस्सों में संक्रमण बढ़ने से पुनः लॉक डाउन लगाए जाने की खबरे भी चर्चा का विषय बने हुए हैं। रतलाम शहर भी संक्रमण के प्रसार से अछूता नही रहा है। यहाँ भी संक्रमण प्रसार बढ़ा है। लेकिन उसके साथ साथ कोरोना मृतकों की संख्या भी बढ़ रही है। जो कि चिंता का विषय है।

आज दिनांक की लेब रिपोर्ट में 16 सैंपल कोरोना पॉजिटिव इनमें रतलाम के शास्त्री नगर, राज बाग, स्टेशन रोड, मंगल मूर्ति, विक्रम नगर, ब्राह्मणों का वास, महेश नगर, कस्तूरबा नगर, महालक्ष्मी नगर, पावर हाउस रोड, वेद व्यास कॉलोनी, इंदिरा नगर, जावरा के पटेल कॉलेज हॉस्टल और ग्राम छत्री के व्यक्तियों के सैंपल की आज पॉजिटिव रिपोर्ट प्राप्त हुए है|

रतलाम की पीएनटी कॉलोनी निवासी 54 वर्षीय कोविड-पॉजिटिव पुरुष जिन्हें 9 मार्च को भर्ती किया गया था उनकी मृत्यु 11 मार्च को हो गई|