News By – विवेक चौधरी
रतलाम। देश में कोरोना के वैक्सिनेशन के साथ साथ कोरोना का संक्रमण भी गति पकड़ रहा है। जिले में संक्रमित मरीजों की संख्या दिनप्रतिदिन क्रमशः बढ़ रही है, जो कि चिंताजनक है। किसी भी प्रकार की लापरवाही मुश्किल में डाल सकती है। देश के जगहों पर लॉक डाउन एवं नाईट कर्फ्यू लागू करने की सूचना स्थिति की भयावहता की ओर इशारा कर रही है। ऐसे में सावधानी बरतें और सुरक्षित रहें का मंत्र ही कारगर है। सेनेटाइजर, मास्क और सोशल डिस्टेंसिन्ग का पालन अत्यावश्यक है।
रतलाम 16 मार्च 2021 आज दिनांक में लैब जांच में 29 व्यक्तियों के सैंपल कोरोना पॉजिटिव मिले इनमें चोमूखी पुल दीनदयाल नगर वरदान नगर कस्तूरबा नगर रेल नगर हनुमान मंदिर के पास देवरा देवनारायण मंगल मूर्ति रिद्धि सिद्धि कॉलोनी फ्रीगंज गुलमोहर कॉलोनी शहर सराय राजपूत बोर्डिंग कंपाउंड सज्जन मिल के पास सिलावट ओं का वास् तोप खाना रोड शास्त्री नगर सांवरिया रुंडी बजाज खाना जावरा ग्राम खारी के व्यक्तियों के सैंपल शामिल कुल पॉजिटिव सैंपल 29|





