जानिए अब कब और कैसे होंगा टीकाकरण….

0

News By – नीरज बरमेचा 

  • कोविड 19 टीकाकरण बुधवार, गुरूवार और शनिवार को किया जाएगा
  • 45 वर्ष से  59  वर्ष आयु समूह के कोमॉर्बिडिटी से पीडित लोगो को चिकित्‍सीय प्रमाण पत्र प्रस्‍तुत करने पर ही टीकाकृत किया जाएगा

रतलाम 16 मार्च 2021/ जिले में बुधवार गुरूवार और शनिवार कोविड टीकाकरण सत्रों में 60 वर्ष से अधिक आयु के कोई भी व्‍यक्ति एवं  45 वर्ष से  60 वर्ष आयु समूह के कोमॉर्बिडिटी से पीडित व्‍यक्ति सुबह 9  बजे से शाम 5 बजे तक अपनी जन्‍म दिनांक दर्शाने वाली आई डी लेकर  ऑन स्‍पॉट  बुकिंग कराकर  सीधे टीका लगवा सकेंगे।

सीएमएचओ डॉ. प्रभाकर ननावरे ने बताया कि टीकाकरण सत्रों के लिए 8080 लोगों को एक दिन में टीके लगाने का लक्ष्‍य तय किया गया है । टीके लगाने के लिए पच्‍चीस प्रतिशत स्‍थान ऑनलाईन बुकिंग कराने वाले हितग्राहियों के लिए आरक्षित किए गए है। जिन फ्रंटलाईन वर्कर्स को दिनांक 8 फरवरी से 16 फरवरी के मध्‍य पहला टीका लग चुका है वे दूसरा टीका सत्र स्‍थल पर उपस्थित होकर सीधे टीका लगवा सकते हैं । डीआरपी लाईन पर प्रथम और द्वितीय दोनों प्रकार के टीके का डोज दिया जाएगा ।  रेल्‍वे हास्पिटल रतलाम एवं केवल फ्रंटलाईन वर्कर्स को द्वितीय डोज लगाया जाएगा ।

बुधवार,  गुरूवार और शनिवार  को निजी अस्‍पताल आरोग्‍यम हास्पिटल और गीता देवी अस्‍पताल में सशुल्‍क 60 वर्ष से अधिक आयु के कोई भी व्‍यक्ति एवं  45 वर्ष से  60 वर्ष आयु समूह के कोमॉर्बिडिटी से पीडित व्‍यक्ति सुबह 9  बजे से शाम 5 बजे तक अपनी जन्‍म दिनांक दर्शाने वाली आई डी लेकर सीधे टीका लगवा सकेंगे। शासकीय अस्‍पतालों में टीकाकरण पूरी तरह निशुल्‍क है । बुधवार,  गुरूवार और शनिवार  को बाल चिकित्‍सालय रतलाम में 1000 तथा मेडिकल कॉलेज रतलाम में 1000 लोगों को टीके लगाने का लक्ष्‍य रहेगा। सिविल अस्‍पतालों में पॉच सौ लागों को टीके लगाने का लक्ष्‍य रहेगा। सिविल अस्‍पताल आलोट, सिविल अस्‍पताल जावरा, सामुदायिक स्‍वास्‍थ्‍य केन्‍द्र ताल,  खारवाकला,  बाजना, सैलाना, नामली, सैलाना, पिपलोदा था प्राथमिक स्‍वास्‍थ्‍य केन्‍द्र बिलपॉंक, रावटी, बर्डियागोयल, बडावदा, ढोढर, रिंगनोद, कालूखेडा, सुखेडा, बांगरोद, बिरमावल, धामनोद, धराड, सरवन, शिवगढ में टीकाकरण सत्र आयोजित किए जाऐंगे जिनमें 60 वर्ष से अधिक आयु के कोई भी व्‍यक्ति एवं  45 वर्ष से  60 वर्ष आयु समूह के कोमॉर्बिडिटी से पीडित व्‍यक्ति सुबह 9  बजे से शाम 5 बजे तक अपनी जन्‍म दिनांक दर्शाने वाली आई डी लेकर सीधे टीका लगवा सकेंगे । शुक्रवार को नियमित टीकाकरण होने के कारण कोविड का टीकाकरण नहीं होगा। सीएमएचओ ने अनुरोध किया है कि सभी लोग मास्‍क पहनें , अपने हाथों को साबुन पानी से बार बार धोंऐं, दो गज की दूरी का पालन करें ।