गुजरात पुलिस ने रतलाम के दंपति को नकली नोट के मामले में दबोचा, आरोपित चला रहे थे नकली नोट…

0

News  By – विवेक चौधरी

रतलाम। रतलाम के एक दम्पति को भुज (गुजरात) की पुलिस ने नकली नोट की बड़ी खेप के साथ पकड़ा हैं। इनका नाम राहुल एवं मेघा कसेरा निवासी कसेरा बाजार, रतलाम बताया जा रहा है। पकड़ी गई नकली नोटों की खेप 12 लाख रुपये के करीब की बताई जा रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार इन्होंने पहले नकली नोटों से बाजार में खरीदारी की जिससे व्यापारियों को शक हुआ तो मामला पुलिस के पास जा पहुँचा। सीसीटीवी फुटेज चेक करने के पश्चात आरोपितों का हुलिया देखकर उन्हें धरदबोचा गया। खबर यह भी मिल रही है कि उन्होंने गुमराह करने के लिए पुलिस को एक प्रेस कार्ड भी दिखाया था और अपने को रतलाम का बड़ा व्यापारी बताया। पुलिस ने शंका होने पर सख्ती दिखाई तो मामला कुछ और ही निकला। मामला संज्ञान में आने के बाद रतलाम पुलिस भी सक्रिय हो गई है और छानबीन में लग लगी है।

आरोपितों के पास से जो प्रेस कार्ड बरामद हुआ है उसमें जो नाम और फोटो लगा है वह रतलाम के प्रसिद्ध इलेक्ट्रॉनिक एवं होम अप्लायंसेस दुकान के रूपायन स्टोर्स के संचालक रवि गुप्ता का बताया जा रहा है। उन्होंने भी आश्चर्य व्यक्त करते हुए इस संदर्भ में अनभिज्ञता जाहिर की है। संभवतः कार्ड फर्जी तरीके से बनाया गया होगा क्योंकि कार्ड पर जिस संस्था का नाम है उनके वरिष्ठ पदाधिकारी ने भी इस कार्ड को अपनी संस्था होने से इंकार किया है। मामले की जाँच और अधिक गहराई से होने पर पूरी जानकारी सामने आने की संभावना है। हालांकि तफ्तीश जारी है तथा अधिक जानकारी मिलने की प्रतीक्षा है।