रतलाम जिले की 58 स्‍वास्‍थ्‍य संस्‍थाओं पर बुधवार को होंगा कोविड-19 का टीकाकरण…

0

News By – नीरज बरमेचा 

  • बुधवार को रतलाम जिले की 58 स्‍वास्‍थ्‍य संस्‍थाओं पर कोविड 19 का टीकाकरण किया जाएगा – सीएमएचओ डॉ. प्रभाकर ननावरे
  • कोविशील्‍ड के टीके का दूसरा डोज 6 से 8 सप्‍ताह के अंतराल पर लगाया जाएगा ।
  • कोरोना से बचाव हेतु अनुकूल व्‍यवहार का पालन करना आवश्‍यक है – सीएमएचओ डॉ. प्रभाकर ननावरे

रतलाम दिनांक 30 मार्च 2021 । रतलाम जिले में बुधवार को जिले की 58 स्‍वास्‍थ्‍य संस्‍थाओं पर कोविड १९ का टीकाकरण किया जाएगा । आयोजित सत्रों में जिले में कोविड टीकाकरण सत्रों में 60 वर्ष से अधिक आयु के कोई भी व्‍यक्ति एवं 45 वर्ष से 60 वर्ष आयु समूह के कोमॉर्बिडिटी से पीडित व्‍यक्ति सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक अपनी जन्‍म दिनांक दर्शाने वाली आई डी लेकर ऑन स्‍पॉट बुकिंग कराकर सीधे टीका लगवा सकेंगे । 1 अप्रेल 2021 के बाद यानी गुरूवार से 45 वर्ष से 60 वर्ष आयु समूह के व्‍यक्तियों को कोमार्बिडिटी संबंधी प्रमाण पत्र प्रस्‍तुत नहीं करना होगा । 1 अप्रेल 2021 के बाद यानी गुरूवार से 45 वर्ष से अधिक आयु के कोई भी व्‍यक्ति जन्‍म दिनांक दर्शाने वाली आई डी के आधार पर ऑन स्‍पाट बुकिंग कराकर सीधे टीके लगाए जाएंगे ।

  • रतलाम शहर के बाल चिकित्‍सालय , मेडिकल कॉलेज और डीआरपी लाईन में कोविड का टीकाकरण किया जाएगा । रेल्‍वे हॉस्पिटल्‍ रतलाम में केवल फ्रंटलाईन वर्कर्स को टीके लगेंगे।
  • निजी अस्‍पतालों में सशुल्‍क टीके लगेंगे । सरकारी अस्‍पतालों में टीकाकरण पूरी तरह निशुल्‍क है ।
  • आलोट क्षेत्र में सिविल अस्‍पताल आलोट , सीएचसी ताल , सीएचसी खारवाकलॉ , उप स्‍वास्‍थ्‍य केन्‍द्र गुराडिया , मोरिया , रीछा , मिनावदा , पिपलिया पीठा , नारायणगढ में टीकाकरण किया जाएगा ।
  • बाजना क्षेत्र में सीएचसी बाजना , पीएचसी रावटी , उप स्‍वास्‍थ्‍य केन्‍द्र कुंदनपुर , छावनी झोडिया , राजापुरामाताजी में टीकाकरण किया जाएगा ।
  • जावरा क्षेत्र के सिविल अस्‍पताल जावरा , स्‍वास्‍थ्‍य केन्‍द्र केरवासा , रेवास , बडावदा , ढोढर , मुंडलाराम , हाटपि‍पलिया में टीके लगेंगे ।
  • पिपलोदा क्षेत्र में स्‍वास्‍थ्‍य केन्‍द्र हतनारा , मावता , धामेडी , माउखेडी , हसनपालिया , पंचेवा , कालुखेडा , सुखेडा , और सीएचसी पिपलोदा में टीकाकरण किया जाएगा ।
  • रतलाम ग्रामीण के सीएचसी नामली , स्‍वास्‍थ्‍य केन्‍द्र सेमलिया , धराड , बिबडोद , बिरमावल , पीपलखूंटा , भाटीबडोदिया , पलास , धामनोद , मलवासा , जडवासाकलां पर कोविड के टीके लगाए जाऐंगे ।
  • सैलाना क्षेत्र के सीएचसी सैलाना , स्‍वासथ्‍य केन्‍द्र बल्‍लीखेडा , करिया , शिवगढ , सरवन , सकरावदा , बेडदा , चावडाखेडी और मकोडियारूण्‍डी पर कोविड का टीकाकरण किया जाएगा ।

सीएमएचओ डॉ. प्रभाकर ननावरे ने बताया कि वर्तमान में सीनियर सीटीजन को कोविशील्‍ड के टीके लगाए गए हैं । अत: जिन लोगों ने कोविशील्‍ड का पहला टीका लगवा लिया है उन सभी को दूसरा डोज लगवाने के लिए कम से कम छ: सप्‍ताह और अधिकतम आठ सप्‍ताह के अंतर से आकर टीकाकरण कराना चाहिए । इसके अतिरिक्‍त कोवैक्‍सीन का टीका लगवाने के लिए पहले और दूसरे डोज के बीच चार से छ: सप्‍ताह का अंतराल अपेक्षित है ।


कोरोना से बचाव हेतु अनुकूल व्‍यवहार का पालन करना आवश्‍यक है – सीएमएचओ डॉ. प्रभाकर ननावरे

रतलाम दिनांक 30 मार्च 2021 । सीएमएचओ डॉ. प्रभाकर ननावरे ने बताया कि रतलाम जिले में कोविड-19 संक्रमण के प्रकरण लगातार पाये जा रहे है। कोरोना वायरस के संक्रमण से बचने के लिये सावधानिया रखना अतिआवश्यक है और कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिये हमे अपने व्यवहार मे अनुकूल परिवर्तन लाना भी अतिआवश्यक है।

हमेशा मास्क पहनें । श्वसन संबंधी शिष्टाचार का पालन करें । खांसते और छींकते समय अपने मुंह तथा नाक को ढंककर रखे। । बार-बार साबुन तथा पानी अथवा अल्कोहलयुक्त सेनीटाईजर से हाथों को धोयें। बार-बार अपनी आंख नाक और मुंह को छूनें से बचें, दूर से अभिवादन करें न किसी से हाथ मिलायें, न गले मिले, आपस में दो गज की दूरी जरूर रखें। सार्वजनिक स्थानों पर न थूकें, तंबाकू गुटका खैनी पान आदि खाकर यहां-वहां न थूकें। बार-बार छुए जाने वाली सतहों को नियमित रूप से विसंक्रमित करें। अनावश्यक यात्रा से बचें। कोरोना को लेकर किसी से भेदभाव न करें। अनावश्यक भीड़भाड़ इकट्ठा न होने दें। अफवाहों पर ध्यान न दें और सोशल मीडिया पर किसी भी अपुष्ट जानकारी को प्रसारित न करें। सूचना के भरोसेमंद स्त्रोतों से ही जानकारी लें। आपस में सभी एक दूसरे को मनोवैज्ञानिक रूप से सहयोग प्रदान करे।