रेमडीसीवीर इंजेक्शन के लिए शहर में ही नहीं पूरे देश में पड़ा अकाल…

0

News By – नीरज बरमेचा 

रतलाम, 06 अप्रैल | एक साथ एक लाख से ज्यादा कोरोना पॉजिटिव आने पर देश भर में हडकंप मच गया है| मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कुछ जिलो के लिए लॉकडाउन लगाये जाने पर भी प्रबलता दिखायी है| ऐसे में रेमडीसीवीर इंजेक्शन की रतलाम शहर में ही नहीं बल्कि पूरे भारत में अकाल पड़ना आम सी बात है| 

इंदौर, उज्जैन, रतलाम मंदसौर, नीमच आदि स्थानों पर रेमडीसीवीर इंजेक्शन  का उपलब्ध नहीं होना मरीजो के लिए परेशानी का कारण बना हुआ है| 

लॉकडाउन के समय यही इंजेक्शन 2500 रूपये से 5000 रूपये तक बिका था, किन्तु अभी कुछ कंपनियों ने इसके मूल्य को कम कर दिया है, जिसके चलते इसका मूल्य अब 900 रूपये प्रति इंजेक्शन तक हो गया है|   

अभी की स्थिति में रतलाम जिले के मेडिकल कॉलेज में कल शाम तक 688 एक्टिव मरिज भर्ती थे| और 1500 के आस पास रिपोर्ट आना शेष थी| ऐसे में कैसे रोकेंगे हम कोरोना को… शायद इसका जवाब अभी किसी के पास नहीं है|