रविवार को भी 3 मृत्यु और 130 नए संक्रमितों के आँकड़े आने से रतलाम की स्थिति चिंताजनक, 1384 रिपोर्ट्स की है प्रतीक्षा….

0

News By – विवेक चौधरी

रविवार को कोरोना ने ली 3 और जान
◆ लगातार 5 वें दिन आँकड़ा 100 के पार
◆ विगत 11 दिन में 1200+
◆ 1384 सैंपल रिपोर्ट्स आना शेष है अभी

रतलाम। अप्रैल माह में कोरोना वायरस रतलाम पर कहर बनकर टूटा है। इस माह के मात्र पहले ही 11 दिन में 1202 नए संक्रमित आए है, अर्थात औसत प्रतिदिन 100 से ज्यादा। और इतने ही दिनों में 24 मौतें भी आधिकारिक रूप से कोरोना ने ही ली है। मुक्तिधाम के आँकड़ों की कहानी कुछ और ही है लेकिन 11 दिन में 24 मौत कम नहीं होती है। शहर में ऐसे कई व्यक्ति मिल जाएंगे जो यह कह रहे होंगे कि उनका फलां व्यक्ति, परिजन, मित्र पॉजिटिव हो गया है अथवा गुजर गया है। मेडिकल कॉलेज में क्षमता से ज्यादा मरीजों का उपचार चल रहा है जिससे मरीजों और परिजनों में असंतोष है। जाँचे बाहर होती है, जिससे संक्रमितों को मेडिकल कॉलेज से निजी जाँच केंद्र तक लाने ले जाने का झंझट अलग होता है। 11 अप्रैल को जारी बुलेटिन के अनुसार जीएमसी लैब से 451 और सुपरटेक लैब से 933 सैम्पल्स की रिपोर्ट आना शेष है। जो अपने आप मे नए संक्रमितों का संकेत है। स्थिति भले ही नियंत्रण में हो लेकिन चिंताजनक अवश्य है। अपनी सुरक्षा की चिंता आप स्वयं करें। मास्क पहने, उचित दूरी बनाए रखें और हाथ धोने – सेनेटाइज करने में कोताही ना बरते। स्वयं टीका लगवाए और अधिकाधिक टीकाकरण करवाएं।

  1. 71 year /M
    Add priyadarshini nagar ratlam
    Covid 19 positive
    DOA 05-03-21
    DOD 07-04-21
  2. 65 year /F
    Add indra nagarRatlam
    Covid 19 positive
    DOA 07-03-21
    DOD 10-04-21
  3. 74 year /M
    Add mahavir nagar ratlam
    Covid 19 positive
    DOA 06-03-21
    DOD 07-04-21

कोरोना हेल्थ बुलेटिन :- 


https://chat.whatsapp.com/HVVRTQbOliS9N5lbLifbSs
न्यूज़ इंडिया 365 के व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने और महत्वपूर्ण समाचारों के साथ अपने को अपडेट रखने के लिए, ऊपर दी गई लिंक पर क्लिक करे।
आप स्वयं जुड़े और अपने मित्रों साथियों को भी जोड़े