रविवार को नहीं होगा कोविड-19 का टीकाकरण, शनिवार को 2622 लोगों का हुआ कोविड का टीकाकरण

0

News By – नीरज बरमेचा

कोविड-19 का टीकाकरण सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को नहीं होगा

रतलाम दिनांक 17 अप्रैल 2021 मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर प्रभाकर ननावरे ने बताया कि रतलाम जिले में रविवार 18 अप्रैल को अवकाश होने के कारण किसी भी शासकीय स्वास्थ्य केंद्र पर कोविड-19 संबंधी टीकाकरण नहीं किया जाएगा । आगामी टीकाकरण सत्र सोमवार को आयोजित किए जाएंगे ।

शनिवार को 2622 लोगों का कोविड का टीकाकरण किया गया

रतलाम दिनांक 17 अप्रैल 2021। रतलाम जिले में आज कुल 86 स्वास्थ्य केंद्रों पर कोविड टीकाकरण सत्र आयोजित किए गए । आयोजित सत्रों के दौरान कुल 2622 लोगों ने कोविड-19 का टीका लगवाया । मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर प्रभाकर नानावरे ने बताया कि रतलाम जिले में अब तक कुल 126842 कोविड के टीके लगाए जा चुके हैं। इनमें से 13226 लोग कोविड का दूसरा टीका लगाकर टीकाकृत किए जा चुके हैं । शनिवार को आयोजित सत्रों में सिविल अस्पताल जावरा में 307 लोगों ने टीकाकरण कराया । बाल चिकित्सालय रतलाम में 202 लोगों ने टीके लगवाएं। उप स्वास्थ्य केंद्र सेजावता में 158 लोगों का टीकाकरण किया गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सैलाना में 105 लोगों ने टीका लगवाया जैन कश्यप सभागृह में 94 लोगों ने कोविड-19 का टीकाकरण कराया। 


https://chat.whatsapp.com/HVVRTQbOliS9N5lbLifbSs
न्यूज़ इंडिया 365 के व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने और महत्वपूर्ण समाचारों के साथ अपने को अपडेट रखने के लिए, ऊपर दी गई लिंक पर क्लिक करे।
आप स्वयं जुड़े और अपने मित्रों साथियों को भी जोड़े