News By – नीरज बरमेचा (93028 24420)
इसकी जानकारी देते हुए मंडल रेल प्रवक्ता ने बताया कि कोरोना संक्रमण के दौरान कम गाडियों का परिचालन होने के कारण रतलाम मंडल के रतलाम-फतेहाबाद-लक्ष्मीबाई नगर एवं उज्जैन-चिंतामण गणेश-फतेहाबाद खंड अगले आदेश तक बंद कर दिया गया है तथा वर्तमान में मेन लाइन से ही गाडियों का परिचालन किया जा रहा है। रतलाम-फतेहाबाद-लक्ष्मीबाई नगर से होकर चलने वाली सभी गाडियॉं अगले आदेश तक निरस्त कर दिया गया है।
पूर्व में 20 मई, 2021 तक रतलाम-फतेहाबाद-लक्ष्मीबाई नगर एवं उज्जैन-चिंतामण गणेश-फतेहाबाद खंड को बंद किया गया था जिसे बढ़ाकर अगले आदेश तक कर दिया गया है।




