लेफ्ट-राइट की उलझन को प्रशासन द्वारा सुलझाने का प्रयत्न, जानिए क्या व्यवस्था रहेगी…

0

News By – नीरज बरमेचा 

प्रशासन द्वारा शहर में दुकानों को लेफ्ट और राइट साइड अलग अलग कर अलग अलग दिन खोलने की बात से शहर के व्यापारी वर्ग में उलझन पैदा हो गई थी। यह समझना मुश्किल हो रहा था जिसका निराकरण करते हुए प्रशासन द्वारा उक्त जानकारी प्रेषित की गई है।

  • गुरुवार से शहर में दुकानें खुलने का लेफ्ट राइट सिस्टम लागू होगा
  • गुरुवार को राइट साइड की दुकानें खुलेगी
  • चौराहों पर लेफ्ट, राइट की मार्किंग की जाएगी

रतलाम 2 जून 2021। रतलाम शहर में गुरुवार 3 जून से बाजार में दुकानें खुलने का लेफ्ट राइट सिस्टम लागू होगा। गुरुवार को राइट साइड की दुकानें खोली जाने की अनुमति रहेगी। शुक्रवार को लेफ्ट साइड की दुकानें खुलेगी। शनिवार रविवार दुकाने संचालित करने की अनुमति नहीं है।
चौराहों पर लेफ्ट और राइट की मार्किंग की जाएगी ।चाय ,पोहा, चाट एवं स्ट्रीट फूड की दुकान खोलने की अनुमति नहीं है । रेस्टोरेंट्स से भी भोजन लेकर घर जाना होगा रेस्टोरेंट में बैठकर नहीं खा सकते हैं इसकेे अलावा 6 व्यक्तियों से अधिक पाए जाने पर संचालक के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए दुकान सील कर दी जाएगी। दुकाने शाम 5:00 बजे तक खुली रह सकेंगी ।

सभी प्रमुख व्यापारिक सड़कों एवं गलियों में तीर के निशान (एरो मार्किंग) नगर निगम एवं police की टीम द्वारा की जा रही है ताकि लेफ़्ट राइट का निर्धारण हो सके। समस्त मेडिकल एवं वाइन शाप इससे मुक्त रहेगी| 


https://chat.whatsapp.com/KJts0DqjOjWGvkV1AjDzPQ
न्यूज़ इंडिया 365 के व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने और महत्वपूर्ण समाचारों के साथ अपने को अपडेट रखने के लिए, ऊपर दी गई लिंक पर क्लिक करे।
आप स्वयं जुड़े और अपने मित्रों साथियों को भी जोड़े