News By – नीरज बरमेचा
रतलाम दिनांक 2 जुलाई 2021। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर प्रभाकर ननावरे ने बताया कि रतलाम जिले में 3 जुलाई को आयोजित होने वाले कोविड-19 के वैक्सीनेशन के लिए रतलाम शहर में कुल 18 स्थान चिन्हित किए गए हैं। इनमें से 12 स्थान सभी आमजन के लिए जबकि छह स्थान विशेष आरक्षित केंद्र के रूप में चिन्हित किए गए हैं । रतलाम शहर में को वैक्सीन के दूसरे डोज़ के लिए गुरु रामदास स्कूल विनोबा नगर, बोधी इंटरनेशनल स्कूल डोंगरे नगर, आईएमए हॉल राजेंद्र नगर, सरस्वती स्कूल अमृत सागर, ज्योति कान्वेंट स्कूल बालाजी नगर, लायंस हॉल रिलायंस पेट्रोल पंप के पीछे, माहेश्वरी भवन कसेरा बाजार, सूरज हाल वेद व्यास कॉलोनी, कम्युनिटी हॉल अलकापुरी, जैन कश्यप सभागृह सांगोद रोड, पुराना कलेक्ट्रेट गुलाब चक्कर के पास, प्रिंस पैलेस साक्षी पेट्रोल पंप के पास स्थानों पर को वैक्सीन का केवल दूसरा डोज़ लगाया जाएगा 18 वर्ष से अधिक आयु के कोई भी नागरिक जिनको को वैक्सीन का पहला टीका लगाकर 28 दिन पूर्ण हो चुके हैं । ऐसे हितग्राही उपरोक्त केंद्रों पर को वैक्सीन का दूसरा डोज़ लगवा कर वैक्सीनेशन करा सकते हैं ।

विशेष आरक्षित वैक्सीनेशन केंद्र के रूप में श्रम सभागृह , पॉवर हाउस रोड ( विद्युत वितरण कंपनी कर्मचारियों के लिए), ग्राम स्वरोजगार प्रशिक्षण केंद्र वीरिया खेड़ी रोड( बैंक अधिकारी एवं कर्मियों के लिए) ऑफीसर्स क्लब डीआरएम ऑफिस दो बत्ती रोड ( केवल रेलवे कर्मचारियों के लिए) , इप्का डेरी फार्म ( केवल इपका के कर्मचारियों के लिए), इंडियन ऑयल डिपो आदि केंद्रों को विशेष आरक्षित वैक्सीनेशन केंद्र के रूप में निर्धारित किया गया है । इन केंद्रों पर भी केवल को वैक्सीन के दूसरे डोज़ का वैक्सीनेशन किया जाएगा । उल्लेखनीय है कि 3 जुलाई शनिवार को रतलाम जिले में कहीं भी कोविशिल्ड का वैक्सीनेशन नहीं किया जाएगा । साथ ही जिले में कही भी प्रथम डोज़ का वैक्सीनेशन नहीं किया जाएगा ।
https://chat.whatsapp.com/KJts0DqjOjWGvkV1AjDzPQ
न्यूज़ इंडिया 365 के व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने और महत्वपूर्ण समाचारों के साथ अपने को अपडेट रखने के लिए, ऊपर दी गई लिंक पर क्लिक करे।
आप स्वयं जुड़े और अपने मित्रों साथियों को भी जोड़े




