News By – नीरज बरमेचा
- बुधवार को 2474 लोगों ने कोविशील्ड का दूसरा वैक्सीन लगवाया
रतलाम 07 जुलाई 2021/ कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम के निर्देशन में जिले में वैक्सीनेशन के तहत अब तक 4 लाख 1 हजार 653 कोविड के वैक्सीन के डोज लगाए जा चुके हैं। इसमें से 66 हजार 457 लोगों को कोविड वैक्सीन के दूसरे डोज लगाया जा चुका है। इसमें हेल्थ केयर वर्कर्स को 13 हजार 212 डोज, फ्रंटलाईन वर्कर्स को 14 हजार 361 डोज, 18 से 44 वर्ष आयु समूह के लोगों को 1 लाख 73 हजार 878 डोज, 45 से 60 वर्ष आयु समूह के लोगों को 1 लाख 25 हजार 633 डोज, 60 वर्ष से अधिक आयु समूह के लोगों को 74 हजार 569 डोज लगाए जा चुके हैं।
https://chat.whatsapp.com/KJts0DqjOjWGvkV1AjDzPQ
न्यूज़ इंडिया 365 के व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने और महत्वपूर्ण समाचारों के साथ अपने को अपडेट रखने के लिए, ऊपर दी गई लिंक पर क्लिक करे।
आप स्वयं जुड़े और अपने मित्रों साथियों को भी जोड़े
शहरी क्षेत्र में 45 वर्ष से अधिक आयु समूह अंतर्गत 77.76 प्रतिशत लोगों को पहला टीका लगाया जा चुका है जबकि 45 वर्ष से अधिक आयु समूह अंतर्गत 49.65 प्रतिशत लोगों को दूसरा वैक्सीन लगाया जा चुका है। शहरी क्षेत्र में आयोजित वैक्सीनेशन के दौरान बुधवार को 2474 लोगों ने कोविशील्ड का दूसरा वैक्सीन लगवाया।
- टीकाकरण महाअभियान में अब तक हुआ 1 लाख 45 हजार 850 लोगों का वैक्सीनेशन
कोरोना वैक्सीनेशन महाअभियान के तहत 21 जून से 7 जुलाई तक रतलाम जिले में 1लाख 45 हजार 850 लोगों का वैक्सीनेशन हो चुका है। वैक्सीनेशन महाअभियान के तहत बुधवार 7 जुलाई को 2474 लोगों का वैक्सीनेशन हुआ। जिले में अब तक महाअभियान के तहत हुए वैक्सीनेशन में 18 से 44 वर्ष के 1 लाख 671 तथा 45 वर्ष से अधिक के 45 हजार 164 लोगों का वैक्सीनेशन किया गया। अभियान के तहत किए गए वैक्सीनेशन में आलोट विकासखंड के 17 हजार 689, बाजना विकासखंड के 8 हजार 149, सैलाना विकासखंड के 9 हजार 758, जावरा विकासखंड के 21 हजार 255, पिपलोदा विकासखंड के 11 हजार 459, रतलाम ग्रामीण के 23 हजार 101, रतलाम शहर के 54 हजार 439 लोगों का वैक्सीनेशन किया जा चुका है।

https://chat.whatsapp.com/KJts0DqjOjWGvkV1AjDzPQ
न्यूज़ इंडिया 365 के व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने और महत्वपूर्ण समाचारों के साथ अपने को अपडेट रखने के लिए, ऊपर दी गई लिंक पर क्लिक करे।
आप स्वयं जुड़े और अपने मित्रों साथियों को भी जोड़े




