अविक्रित भूखंडों के विक्रय की प्रक्रिया शीघ्र प्रारंभ करेगा आरडीए…

0

News By – नीरज बरमेचा 

रतलाम 20 जुलाई 2021/ रतलाम विकास प्राधिकरण विभिन्न योजनाओं में अविक्रित पड़े भूखंडों के विक्रय की प्रक्रिया शीघ्र प्रारंभ करेगा। संपत्तियों के ऑनलाइन विक्रय हेतु एमपी ऑनलाइन के माध्यम से पोर्टल तैयार किया गया हैजिसके द्वारा संपत्तियों की ऑनलाइन विक्रय की कार्रवाई होगी।

रतलाम विकास प्राधिकरण की सीईओ एवं अपर कलेक्टर जमुना भिड़े ने इस संबंध में कार्रवाई के लिए संबंधित शाखाओं का निर्देश दिए हैं।  उल्लेखनीय है कि प्राधिकरण ने अभी तक चार आवासीय योजनाओं का विकास किया है। माही विहार योजना में 67, योगी विहार योजना में 68, मां कालिका विहार योजना में 159 तथा श्री परशुराम विहार योजना में 313 भूखंडों का विकास किया गया है। इनमें अविक्रित संपत्तियों की चरणबद्ध प्रक्रिया से विक्रय की कार्रवाई की जाएगी।


https://chat.whatsapp.com/JApAT4AHODl9bn6eoTX5PN
न्यूज़ इंडिया 365 के व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने और महत्वपूर्ण समाचारों के साथ अपने को अपडेट रखने के लिए, ऊपर दी गई लिंक पर क्लिक करे।
आप स्वयं जुड़े और अपने मित्रों साथियों को भी जोड़े|