ग्राम लुहारी में भूमि विक्रय संबंधि प्रकरण में क्रेता तथा विक्रेता पर दर्ज होगी एफआईआर कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम ने दिए निर्देश

0

News By – नीरज बरमेचा

रतलाम 01 सितम्बर 2021/ ज़िले की जावरा तहसील के ग्राम लुहारी में भूमि विक्रय संबंधी प्रकरण में कलेक्टर  कुमार पुरुषोत्तम द्वारा निर्देश दिए गए है कि क्रेता तथा विक्रेता दोनों पर धोखाधड़ी की एफआईआर पुलिस थाने में दर्ज कराई जाए।

कलेक्टर को दूरभाष पर शिकायत प्राप्त हुई थी कि 0.429 हेक्टेयर भूमि को पंजीकृत विक्रय पत्र द्वारा निष्पादित किया गया है जिसमें सिर्फ भूमि विक्रय का उल्लेख किया गया, जबकि उक्त भूमि पर वर्तमान में अगरबत्ती कारखाना संचालित है। कलेक्टर द्वारा एसडीएम जावरा तथा जिला पंजीयक को जांच करके प्रतिवेदन देने का निर्देश दिए गए थे। ऐसा प्रतीत होता है कि भूमि की रजिस्ट्री जान-बुझकर जावरा में नहीं करवाते हुए रतलाम में करवाई गई। प्रकरण में झूठ बोलकर शासन को राजस्व हानि पहुंचाई गई है। सब-रजिस्ट्रार तथा पटवारी की भी भूमिका को भी उचित नहीं मानते हुए कलेक्टर द्वारा उनको शोकाज नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए है।


न्यूज़ इंडिया 365 के व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने और महत्वपूर्ण समाचारों के साथ अपने को अपडेट रखने के लिए, ऊपर दी गई लिंक पर क्लिक करे।
आप स्वयं जुड़े और अपने मित्रों साथियों को भी जोड़े|