News By -नीरज बरमेचा
रतलाम 7 सितंबर। कोरोना वैक्सीनेशन महाअभियान के तहत कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम के निर्देशन में शत- प्रतिशत लोगों के वैक्सीनेशन पर फोकस किया जा रहा है। रतलाम शहर में अगले तीन दिन शेष बचे लोगों को पहला डोज लगाया जाएगा, उसके बाद दूसरे डोज पर फोकस किया जाएगा।
न्यूज़ इंडिया 365 के व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने और महत्वपूर्ण समाचारों के साथ अपने को अपडेट रखने के लिए, ऊपर दी गई लिंक पर क्लिक करे।
आप स्वयं जुड़े और अपने मित्रों साथियों को भी जोड़े|

रतलाम अनुविभागीय अधिकारी रतलाम शहर अभिषेक गेहलोत ने बताया कि रतलाम शहर में अब तक अधिकांश लोगों को पहला डोज लग चुका है। शेष बचे लोगों को बीएलओ के माध्यम से चिन्हित कर लिया गया है। इन लोगों को भी प्रथम डोज लगाए जा रहे हैं। जिन लोगों का अभी प्रथम डोज बचा है उनके लिए विशेष सत्र स्थल निर्धारित कर किए गए हैं ताकि वे इन स्थानों पर पहुंचकर वैक्सीनेशन करवा सकें। 8 सितंबर को शहर में कोविशील्ड का प्रथम डोज काश्यप सभागृह, सागोद रोड, कम्युनिटी हॉल अलकापुरी एवं जिला चिकित्सालय पर लगाया जाएगा। उन्होंने बताया कि शहर में मतदान केंद्रवार चार दल भी वैक्सीनेशन करेंगे। यदि कोई व्यक्ति वैक्सीनेशन सेंटर पर नहीं पहुंच पा रहा है तो वह अपने बीएलओ के माध्यम से संपर्क कर मोबाइल वैक्सीनेशन फैसिलिटी का लाभ ले सकता है । इसके अतिरिक्त न्यू कलेक्ट्रेट भवन में अधिकारी ,कर्मचारी उनके परिवारों एवं विदेश जाने वालों के लिए कोविशील्ड का प्रथम और द्वितीय डोज लगाया जाएगा। इसके साथ ही कोवैक्सीन का पहला और दूसरा डोस आईएमए हाल राजेंद्र नगर रतलाम पर लगाया जाएगा।

न्यूज़ इंडिया 365 के व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने और महत्वपूर्ण समाचारों के साथ अपने को अपडेट रखने के लिए, ऊपर दी गई लिंक पर क्लिक करे।
आप स्वयं जुड़े और अपने मित्रों साथियों को भी जोड़े|




