रतलाम पुलिस की बड़ी सफलता, नकली अंग्रेजी मदिरा के कारोबार में बड़ा खुलासा, कनेक्शन दिल्ली अहमदाबाद तक पहुँचे! जानिए क्या है मामला….

0
फाइल फोटो

News by – विवेक चौधरी & नीरज बरमेचा

रतलाम, शुक्रवार 08 अक्टूबर 2021। यदि आप शराब के शौकीन है तो होशियार हो जाइए क्योंकि रतलाम पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है, जिसके कनेक्शन दिल्ली और अहमदाबाद तक जा पहुँचे है। मामला नकली अंग्रेजी शराब से जुड़ा हुआ है। पुलिस को जिले में पकड़ाई अवैध शराब फैक्ट्रीयों के मामले की विवेचना में आशातीत सफलता हाथ लगी है। रतलाम पुलिस ने नकली विदेशी शराब प्रकरण में दिल्ली और गुजरात में चल रही दो फैक्ट्रियां पकड़ी हैं, जहां अंग्रेजी ब्रांड के शराब के नाम के ढ़क्कन और होलोग्राम बनाए जा रहे थे। इस ढ़क्कन और होलोग्राम आदि देश के 7 राज्यों में सप्लाई होते थे। जहां से नकली शराब को असली बताकर बेचने का बड़ा खेल चल रहा था।


न्यूज़ इंडिया 365 के व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने और महत्वपूर्ण समाचारों के साथ अपने को अपडेट रखने के लिए, ऊपर दी गई लिंक पर क्लिक करे।
आप स्वयं जुड़े और अपने मित्रों साथियों को भी जोड़े|

जिला पुलिस अधीक्षक गौरव तिवारी ने शुक्रवार को नवीन पुलिस कंट्रोल रूम पर आयोजित प्रेस वार्ता में पूरे मामले का खुलासा करते हुए बताया कि कुछ दिनों पूर्व बिलपांक और रिंगनोद थाना क्षेत्र में नकली शराब बनाने की फैक्ट्रियां पकड़ी गईं थी। इनकी जांच के लिए एसपी गौरव तिवारी ने सीएसपी जावरा अभिषेक आनंद, एसडीओपी रविन्द्र बिलवाल और संदीप निगवाल के नेतृत्व में टीमों का गठन किया था। जांच में पाया गया था कि अवैध शराब तो इन फैक्ट्रियों में बनाई जा रही थी। लेकिन इनके पास से शासकीय होलोग्राम जैसे दिखने वाले होलोग्राम और लेबल वाले ढ़क्कन भी पाए गए थे। इस बिंदु की जांच के लिए एसपी के निर्देश पर टीम दिल्ली रवाना हुई। टीम ने आरोपी सुमित पिता श्यामसुंदर माखरिया उम्र 40 साल निवासी दिल्ली को गिरफ्तार किया।

ढक्कन और होलोग्राम बनते थे फैक्टरी में

आरोपी सुमित ने पूछताछ में बताया कि उसकी एल्युमिनियम की फैक्ट्री श्री साई इंटर प्राईजेस के नाम से नांगलोई दिल्ली में स्थित है। यहां शराब डिस्लरी से अनुबंध होने पर उनके द्वारा पर्चेसिंग लैटर मिलने पर डिजाईन किये ढक्कन बनाकर दिए जाते थे। लालच में आकर फरार आरोपी के साथ मिलकर सांई के साथ पूर्वी इंटर प्राइजेस का प्रचार सोशल मीडिया के प्लेटफार्म इंडिया मार्ट पर किया। यहां से मध्यप्रदेश के एक व्यक्ति ने उससे संपर्क कर नकली शराब बनाने में उपयोग के लिये ढक्कन, स्टीकर इत्यादी बनाने को कहा।

अनेक राज्यों में चल रहा था सप्लाय का खेल

सुमित ने पुलिस पूछताछ में बताया कि उसने साथी के संग मिलकर करीब 18 से 20 लाख शराब की बोतल पर लगने वाले ढक्कन बिना परचेस आर्डर के ट्रांसपोर्ट के माध्यम से दिये थे। आरोपी सुमित के द्वारा मध्यप्रदेश के इंदौर, ग्वालियर, टीकमगढ़ इत्यादी जिलों में भी सप्लाई की गई। इतना ही नहीं उत्तर प्रदेश, पंजाब, महाराष्ट्र, राजस्थान, दिल्ली, हरियाणा, गोवा में ढक्कन, लेबल एवं बारकोड (होलोग्राम) भी सप्लाई किए हैं।

नकली ढक्कन के लिए खोल दी फैक्ट्री

पुलिस कप्तान गौरव तिवारी ने बताया कि जांच में गुजरात से भी तार जुड़े होने के सुराग मिले थे। इसके बाद दूसरी पुलिस टीम को मेहसाना गुजरात भेजा गया। टीम ने आरोपी पंकज पिता देवीसीबाई बाबरिया उम्र 43 साल निवासी मैहसाना को गिरफ्तार किया। पूछताछ में उसने बताया कि मध्यप्रदेश के व्यक्ति द्वारा नकली ढक्कन एवं अन्य सामग्री उपलब्ध करवाने के लिये कहा। इसपर उसने फैक्ट्री शुरू कर दी।

विभिन्न ब्रांड्स के थे ढ़क्कन

दोनो आरोपी कच्चा प्लास्टिक का माल, डाई से इम्पीरियल ब्लू मेक डावल्स, ब्लाडर प्राईड सीग्राम्स, एमडी सिल्वर, एमडी गोल्डन, आई. बी के ढक्कन बनाते थे। माल सप्लाई करने के लिये हरि प्लास्टिक नाम की फैक्ट्री का फर्जी बिल बनाकर जिसमें फर्जी जीएसटी नम्बर, स्टाम्प सील लगाकर नकली शराब के ढक्कन महाराष्ट्र, दिल्ली, मध्यप्रदेश, गोवा, राजस्थान में भेजते थे।

तीन आरोपी गिरफ्त में आए

एसपी तिवारी ने बताया कि सुमित की निशानदेही पर दिल्ली स्थित पूर्वी इंटरप्राइजेस, श्री साई इंटरप्राइजेस को सील किया गया। सुमित पिता श्यामसुंदर माखरिया उम्र 40 साल निवासी दिल्ली और पंकज पिता देवीसीबाई बाबरिया उम्र 43 साल निवासी गुजरात को गिरफ्तार कर लिया गया है। इनके साथ साथ ही डाई के आधार पर एल्यूमिनियम शीट पर प्रिंट कर उपलब्ध करवाने वाले हिन्दुस्तान टीन प्रिंटर्स मुंडका नई दिल्ली के पवन पाण्डेय को भी गिरफ्तार किया गया। इन्हें न्यायालय पेश किया गया है। आरोपी पंकज की निशानदेही पर अहमदाबाद में एक फैक्ट्री सील की गई है।

ये सामग्री आरोपियों से पुलिस ने जप्त की गई

आरोपी सुमित एवं पवन से शराब की बोतल पर लगने वाले 3200 ढक्कन बरामद किए गए हैं। ये सभी अलग अलग राज्यों के है। 2 मोबाईल फोन 2, 3 राजस्थान स्टेट शुगर मिल की एल्युमिनियम शीट पर प्रिंट, एल्युमिनियम की शीट 4000 नग किमती लगभग 03 लाख रुपए। 4 टीन की शीट 3300 नग किमती, लगभग 01 लाख रुपए, लोहे की टीन प्रिंटिंग मशीन का सेट, शीट कटर मशीन, आईल मशीन, लोहे की प्रेस मशीन, लोहे की नरलिंग मशीन ढक्कन बनाने के उपयोग में आने वाली कम्प्रेशर मशीन जप्त की गई है। इसके साथ इम्पीरियल ब्लू मेक डावल्स, ब्लाडर प्राईड, सीग्राम्स, एमडी सिल्वर एमडी गोल्डन, आई बी. के लगभग 40 हजार ढक्कन भी जब्त किए गए।


न्यूज़ इंडिया 365 के व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने और महत्वपूर्ण समाचारों के साथ अपने को अपडेट रखने के लिए, ऊपर दी गई लिंक पर क्लिक करे।
आप स्वयं जुड़े और अपने मित्रों साथियों को भी जोड़े|

 


न्यूज़ इंडिया 365 के व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने और महत्वपूर्ण समाचारों के साथ अपने को अपडेट रखने के लिए, ऊपर दी गई लिंक पर क्लिक करे।
आप स्वयं जुड़े और अपने मित्रों साथियों को भी जोड़े|