News by – नीरज बरमेचा
रतलाम 30 अक्टूबर 2021/ कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम ने रतलाम जिले में कोविड-19 वैक्सीनेशन के लिए सोमवार को महा अभियान आयोजित कर 40 हजार लोगों का दूसरे डोज़ का वैक्सीनेशन कराने के निर्देश दिए हैं । उन्होंने कहा कि प्रत्येक विभाग अपने हितग्राहियों को वैक्सीनेशन के लिए प्रेरित करें।
न्यूज़ इंडिया 365 के व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने और महत्वपूर्ण समाचारों के साथ अपने को अपडेट रखने के लिए, ऊपर दी गई लिंक पर क्लिक करे।
आप स्वयं जुड़े और अपने मित्रों साथियों को भी जोड़े|

कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम ने स्पष्ट किया कि शासकीय विभागों में सभी आगंतुकों से इस आशय की जानकारी पूछी जाए कि उन्होंने अपना कोविड का दूसरा डोज़ लगवाया है कि नहीं । उन्होंने सीएमएचओ डॉक्टर प्रभाकर ननावरे को निर्देशित किया कि जिला चिकित्सालय में ओपीडी में आने वाले लोगों से कोविड-19 टीका लगवाने संबंधी जानकारी ली जाए और टीके से वंचित लोगों का कोविड टीकाकरण जिला चिकित्सालय में तत्काल किया जाए। कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम ने सभी पात्र हितग्राहियों से कोविशिल्ड 84 दिन के अंतर पर तथा को वैक्सीन 28 दिन के अंतर पर दूसरा टीका अनिवार्य रूप से लगवाने की अपील की है। बैठक में जिला पंचायत सीईओ जमुना भिड़े, सीएमएचओ डॉ प्रभाकर नानावरे, जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ वर्षा कुरील सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।