News By – विवेक चौधरी
रतलाम – सैलाना। कोरोना से राहत वाली दीपावली का उत्साह खत्म भी नहीं हुआ था कि सैलाना क्षेत्र में एक तिहरे हत्याकांड की खबर से सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही सैलाना थाना प्रभारी शिवमंगल सिंह सेंगर दल के साथ मौके पर पहुंचे, फिर जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी सहित जाँच अमला भी मौके पर पहुँचा और जाँच शुरू कर दी गई है। अभी तक मिली जानकारी के अनुसार रतलाम जिले के सैलाना थाना क्षेत्र के गांव देवरूंडा के एक कुंए में एक व्यक्ति और उसके दो बच्चों के शव पाए गए हैं। आशंका व्यक्त की जा रही है कि उनकी हत्या की गई है। तीनों के शव पानी की मोटर से रस्सी से बंधे मिले हैं। सूत्रों के अनुसार हत्या का कारण जमीन विवाद हो सकता है। एक ही परिवार के तीन सदस्यों की हत्या से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। मृतक 35 वर्षीय किसान लक्ष्मण पुत्र मांगू भाभर निवासी ग्राम देवरूंड़ा तथा उसके पुत्र 13 वर्षीय विशाल व 8 वर्षीय पुष्कर बताए जा रहे है। पुलिस ने कुछ संदिग्ध आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

न्यूज़ इंडिया 365 के व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने और महत्वपूर्ण समाचारों के साथ अपने को अपडेट रखने के लिए, ऊपर दी गई लिंक पर क्लिक करे।
आप स्वयं जुड़े और अपने मित्रों साथियों को भी जोड़े|
सूचना मिलने पर पुलिस अधीक्षक गौरव तिवारी, एफएसएल अधिकारी अतुल मित्तल व अन्य वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल पहुंचे। पुलिस अधीक्षक गौरव तिवारी ने बताया कि रविवार रात करीब 10:30 बजे सैलाना थाने पर सूचना मिली थी कि मृतक लक्ष्मण की पत्नी रविवार को मजदूरी पर गई थी। शाम को जब वापस लौटी तो पति और बेटे कहीं दिखाई नहीं दिए। पता चला कि लक्ष्मण और उसके दोनों बेटे लापता है । महिला ने गांव वालों के साथ तीनों की तलाश शुरू की । लक्ष्मण का खेत उसके घर से ढाई सौ मीटर की दूरी पर स्थित है। जब पत्नी और गांव वाले तलाश करते हुए खेत पर पहुंचे तो उन्हें वहाँ वह मोटर नहीं दिखाई दी जो रविवार की सुबह खराब होने पर कुएं से निकाली गई थी। शंका होने पर ग्रामीणों ने टार्च की रोशनी से कुएं में देखा तो उन्हें कुछ संदिग्ध दिखाई दिया। इसके बाद ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कुए में तलाश की तो लक्ष्मण और उसके दोनों बेटों के शव मोटर से बंधे मिले, जिन्हें पुलिस ने बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल रवाना किया है।