थाना सैलाना अंतर्गत तिहरे हत्याकांड का खुलासा कुल 6 आरोपी गिरफ्तार

0
File Photo

News By – नीरज बरमेचा 

  • घटना का संक्षिप्त विवरण:-

दिनांक 07-11-21 को मृतक लक्ष्मण की पत्नी बसंती बाई भाभर मजदूरी करने घर से बाहर गई थी, एवं मृतक लक्ष्मण भाभर अपने दोनों पुत्रो विशाल भाभर उम्र 13 वर्ष और पुष्कर भाभर उम्र 8 वर्ष के साथ अपने खेत पर कूए की जली हुई मोटर सही करने गए हुए थे । शाम 6 बजे करीबन जब बसंती बाई घर आई तब तक  लक्षमण और उसके बेटे घर वापस नहीं आए थे, जिनकी खोज परिवार व ग्रामीणो द्वारा गाँव मे संभावित स्थानो पर करने पर नहीं मिले, खेत पर तलाश करने पर कूए के पास जली मोटर नहीं दिखने पर परिवार के सदस्यो व ग्रामीणो द्वारा कूए मे देखने पर कुछ संदिग्ध चीजे दिखी । जिसके उपरांत ग्रामीणो ने थाना सैलाना पर सूचना दी, सूचना पर पुलिस द्वारा कूए मे तलाश कर शवो को ग्रामीणो व गोताखोरो की सहायत से बाहर निकालने पर लक्ष्मण भावर, विशाल भावर और पुष्कर भावर का शव मोटर की रस्सी मे बंधा हुआ पाया गया ।  प्राथमिक सूचना के आधार पर पुलिस द्वारा मर्ग पंजीबद्ध कर घटना की जांच प्रारम्भ की।


न्यूज़ इंडिया 365 के व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने और महत्वपूर्ण समाचारों के साथ अपने को अपडेट रखने के लिए, ऊपर दी गई लिंक पर क्लिक करे।
आप स्वयं जुड़े और अपने मित्रों साथियों को भी जोड़े|

  • टीम का गठन :-

उक्त घटना मे मृत्यु का कारण प्रथम दृष्टिया संदिग्ध प्रतीत होने से घटना की गंभीरता की गंभीरता को देखते हुए उच्च कोटि की विवेचना, साक्ष्य संकलन एवं आरोपियों की धड़ पकड़ हेतु पुलिस अधीक्षक महोदय गौरव तिवारी (भा0पु0से0) द्वारा अति0 पुलिस अधीक्षक महोदय (सिटी) डॉ. इंद्रजीत बाकलवार के मार्गदर्शन मे अनुविभागीय अधिकारी सैलाना संदीप निगवाल के निर्देशन मे थाना प्रभारी सैलाना निरीक्षक एस0एम0 सेंगर के नेत्रत्व मे टीम का गठन किया ।

  • कार्यवाही:-

पुलिस टीम द्वारा उक्त शवो का पोस्ट मोर्टम कराया गया जिसमे मृतक लक्ष्मण भावर के सिर पर चोट होना पायी गयी व शवो के मिलने की परिस्थिति व घटना स्थल पर मिले साक्ष्यों के आधार पर घटना मे मृतको की हत्या किए जाने की संभावना को अत्यधिक बल मिला ।

 प्रकरण मे परिजन एवं ग्रामीणो से पूछताछ करने कर ज्ञात हुआ की मृतक लक्ष्मण भाभर का ग्राम देवरुन्डा स्थित खेती की जमीन व कुए से खेत में पानी पिलाने की बात को लेकर मृतक के काका पूनमचंद उर्फपुंजा भाभर एवं पडोसा रूपली खराड़ी, दिलीप उर्फ दीपू उर्फ दूलसिंह खराडी, फूलजी गामड, कमलेश उर्फ कमल गामड से विवाद चला आ रहा था। इन सभी के द्वारा मृतक लक्ष्मण से कूए मे मोटर डालने की बात को लेकर धन तेरस की दिन भी विवाद किया गया था।

प्राप्त जानकारी के अनुसार शंका के आधार पर पुलिस द्वारा 12 लोगो को राउंडअप कर पूछताछ करना प्रारम्भ किया गया ।

  • घटना का कारण एवं तरीका वारदात :-

सभी साक्षियों एवं संदिग्धों से पूछताछ के आधार पर मृतक लक्ष्मण, विशाल,पुष्कर सभी कि हत्या कूए से खेत में पानी पिलाने एवं जमीन संबंधी रंजिश में मृतक लक्ष्मण भाभर के काका पुंजा उर्फ पूनमचंद पिता नागू जी भाभर निवासी नयाटापरा थाना सैलाना,रूपली पति रूपा खराडी,पीरू पिता रूपा खराडी, दिलीप उर्फ दीपू उर्फ दूलसिंह पिता रूपा खराड़ी, फूल जी पिता नान जी गामड,कमलेश उर्फ कमल पिता फूलजी गामडसभीनिवासी देवरूण्डा थाना सैलानाद्वारामृतक लक्ष्मण भाभर के सिर में डंडे से चोट मारकर दोनों हाथरस्सी से पानी की मोटर पंप के साथ बाधकर तथा मृतक के पुत्र विशाल के दोनोपाँव व पुष्कर के कमर में रस्सी बांधकर पानीकी मोटर (पम्प) से बांधकर सभी की हत्या करने की नियत से खेत के कच्चे कूए में फेकना और कूए में पानी भरा होने से लक्ष्मण, विशाल व पुष्कर की मृत्यु हो गई ।

परिवारजनो की शंका और चश्मदीद गवाहो की मदद से पुलिस को गंभीर घटना के खुलासा करने मे सहायता मिली ।जो आरोपीओ के विरुद्ध थाना सैलाना मे अपराध क्रमांक :- 362/21 धारा 302,201,34 भा0द0वि0 के अंतर्गत पंजीबद्ध कर सभी आरोपीओ को गिरफ्तार किया गया है ।

 गिरफ्तार आरोपी :-

  1. पुंजाउर्फ पूनमचंद पिता नागू जी भाभर निवासी नयाटापरा थाना सैलाना ।
  2. रूपली पति रूपा खराडी निवासी देवरूण्डा थाना सैलाना ।
  3. पीरू पिता रूपा खराडी निवासी देवरूण्डा थाना सैलाना ।
  4. दिलीप उर्फ दीपू उर्फ दूलसिंह पिता रूपा खराड़ी निवासीदेवरूण्डा थाना सैलाना ।
  5. फूल जी पिता नान जी गामड निवासी देवरूण्डा थाना सैलाना ।
  6. कमलेश उर्फ कमल पिता फूलजी गामड निवासी देवरूण्डा थाना सैलाना ।
  • आपराधिक पृष्ठभूमि
  • आरोपी पुंजा उर्फ पूनमचंद पिता नागू जी भाभर निवासी नयाटापरा थाना सैलाना के विरुद्ध वर्ष 2019 मे हत्या के प्रयास का प्रकरण पंजीबद्ध है ।
  • आरोपी फूल जी पिता नान जी गामड निवासी देवरूण्डायथाना सैलाना मे पंजीबद्ध गुंडा है, जिसके विरुद्ध थाना सैलाना मे मारपीट व अन्य धाराओ मे कुल 8 अपराध पंजीबद्ध है ।
  • जमीनी विवाद को लेकर पूर्व मे पुलिस द्वारा बाउण्ड ओवर की कार्यवाही की जा चुकी है एवं विवाद के समाधान हेतु प्रशासन की सहायता से विवादित भूमि की नप्ति की कार्यवाही की जा चुकी है ।
  • प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए इस मामले को जघन्य व सनसनीखेज प्रकरण के रूप मे चिन्हित किया गया है ।
  • आरोपीयो के खिलाफ वैज्ञानिक साक्ष्य संकलित करने हेतु प्रकरण मे FSL और सायबर की सहायता ली जा रही है, जिससे आरोपीयो को कड़ी सज़ा दिलाई जा सके ।

  • सराहनीय भूमिका

घटना के खुलासे मे FSL अधिकारी अतुल मित्तल, थाना प्रभारी सैलाना निरीक्षक एस0एम0 सेंगर,उप निरीक्षक ध्यान सिंह सोलंकी,उप निरीक्षक के0एल0 दायमा,ASI मुकुट सिंह यादव, प्र0आर0 हेमंत जाट, आर0 दिलीप, आर0 शतीश, आर0 अनिल डोडियार की सराहनीय भूमिका रही।


न्यूज़ इंडिया 365 के व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने और महत्वपूर्ण समाचारों के साथ अपने को अपडेट रखने के लिए, ऊपर दी गई लिंक पर क्लिक करे।
आप स्वयं जुड़े और अपने मित्रों साथियों को भी जोड़े|


न्यूज़ इंडिया 365 के व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने और महत्वपूर्ण समाचारों के साथ अपने को अपडेट रखने के लिए, ऊपर दी गई लिंक पर क्लिक करे।
आप स्वयं जुड़े और अपने मित्रों साथियों को भी जोड़े|