जनजातीय गौरव दिवस महा सम्मेलन में शामिल होने के लिए रतलाम जिले से ढाई हजार जनजाति बंधु रवाना हुए

0

News By – नीरज बरमेचा 

रतलाम 14 नवंबर 2021/ भोपाल में 15 नवंबर को बिरसा मुंडा जयंती के अवसर पर आयोजित जनजातीय गौरव दिवस महा सम्मेलन में शामिल होने के लिए रतलाम जिले से लगभग ढाई हजार जनजाति बंधु 60 बसों में रवाना हुए।


न्यूज़ इंडिया 365 के व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने और महत्वपूर्ण समाचारों के साथ अपने को अपडेट रखने के लिए, ऊपर दी गई लिंक पर क्लिक करे।
आप स्वयं जुड़े और अपने मित्रों साथियों को भी जोड़े|

रतलाम जिले की सीमा पर स्थित ग्राम सातरूंडा में एकत्र बसों को विधायक रतलाम शहर चैतन्य काश्यप, विधायक रतलाम ग्रामीण दिलीप मकवाना, राजेंद्रसिंह लुनेरा, पूर्व विधायक संगीता चारेल, ईश्वरलाल पाटीदार, कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम, पुलिस अधीक्षक गौरव तिवारी, अपर कलेक्टर एम.एल. आर्य, सीईओ जिला पंचायत जमुना भिड़े द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।

जिला प्रशासन द्वारा जनजाति बंधुओं को लाने के लिए उनके गांव तक बसें पहुंचाई गई। बसे जिले के सातरूंडा पॉइंट पहुंची जहां भोजन पैकेट प्रदान किए गए। शीतऋतु के दृष्टिगत प्रशासन द्वारा जनसहयोग से प्रत्येक जनजाति बंधु को कंबल उपलब्ध कराया गया। सातरुंडा से बसें भोपाल के लिए रवाना हुई। प्रत्येक बस में दो प्रभारी भी नियुक्त किए गए हैं। जनजाति बंधुओं के भोपाल आने-जाने, ठहरने के दौरान भोजन-पेयजल, विश्राम इत्यादि संपूर्ण व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। महासम्मेलन के पश्चात जनजाति बंधुओं को वापस उनके घर तक पहुंचाने के लिए भी संपूर्ण व्यवस्था की गई है।


न्यूज़ इंडिया 365 के व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने और महत्वपूर्ण समाचारों के साथ अपने को अपडेट रखने के लिए, ऊपर दी गई लिंक पर क्लिक करे।
आप स्वयं जुड़े और अपने मित्रों साथियों को भी जोड़े|