News By – नीरज बरमेचा
रतलाम 06 दिसम्बर 2021/ युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार द्वारा जनवरी 2022 में 25 वां राष्ट्रीय युवा महोत्सव आयोजित किया जाएगा। 12 जनवरी से 16 जनवरी तक प्रस्तावित आयोजन के लिए रतलाम जिले से 3 युवाओं का चयन किया जाएगा।
न्यूज़ इंडिया 365 के व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने और महत्वपूर्ण समाचारों के साथ अपने को अपडेट रखने के लिए, ऊपर दी गई लिंक पर क्लिक करे।
आप स्वयं जुड़े और अपने मित्रों साथियों को भी जोड़े|
ऐसे युवा चयनित होंगे जिनकी आयु 15 से 29 वर्ष की हो, स्वच्छ भारत कार्यक्रम में सहभागिता की हो, नेहरू युवा केंद्र की गतिविधि में भाग लिया हो, आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम में सहभागिता की हो। देश भक्ति राष्ट्र निर्माण जिला स्तरीय भाषण प्रतियोगिता में सहभागिता की हो। आस पड़ोस, युवा संसद कार्यक्रम में सहभागिता की हो तथा रतलाम जिले का निवासी हो।
चयन के लिए जिला अधिकारी नेहरू युवा केंद्र रतलाम की अध्यक्षता में समिति गठित की गई है। इच्छुक युवा निर्धारित प्रपत्र में आधार कार्ड, निवास प्रमाण पत्र एवं अन्य प्रमाण पत्र के साथ आवेदन पत्र आगामी 10 दिसंबर तक नेहरू युवा केंद्र कार्यालय रतलाम 2/7 नजरबाग बैंक कॉलोनी नगर निगम रतलाम के पीछे शाम 5:00 बजे तक जमा करा सकते हैं।




