कलेक्टर से मिलने आए बाजना क्षेत्र के मजदूरों की मजदूरी भुगतान सोमवार तक हो जाएगा

0

News By – नीरज बरमेचा

रतलाम 01 जनवरी 2022/ शनिवार को जिले के बाजना क्षेत्र के कुछ मजदूर कलेक्ट्रेट परिसर में आकर कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम से मिले। इस दौरान पुलिस अधीक्षक गौरव तिवारी भी मौजूद थे। कलेक्टर ने मजदूरों की बात संवेदनशीलता और गंभीरता से सुनी। मजदूरों ने  वन विभाग के लिए  किए गए कार्य की जानकारी देते हुए मजदूरी नहीं मिलने की बात कही।


न्यूज़ इंडिया 365 के व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने और महत्वपूर्ण समाचारों के साथ अपने को अपडेट रखने के लिए, ऊपर दी गई लिंक पर क्लिक करे।
आप स्वयं जुड़े और अपने मित्रों साथियों को भी जोड़े|

कलेक्टर ने वाहन के द्वारा मजदूरों को जिला वन मंडल अधिकारी कार्यालय भिजवाया और जिला वन मंडल अधिकारी को निर्देशित किया कि समस्या का तत्काल समाधान करते हुए मजदूरी राशि दी जाए। कलेक्टर के निर्देश पर डीएफओ द्वारा दल का गठन किया गया है जो रविवार को मजदूरों द्वारा किए गए कार्य का सत्यापन करके रिपोर्ट दे देगा। इसके पश्चात सोमवार को मजदूरों के बैंक खातों में राशि डाल दी जाएगी। इसके साथ ही मजदूरों को रतलाम स्थित सिविक सेंटर में आवास व्यवस्था आदि भी उपलब्ध कराई गई है। उनका मेडिकल चेकअप भी करवाया गया है तथा एक बच्चे को चिकित्सालय उपचार आवश्यकता के दृष्टिगत जिला चिकित्सालय में भर्ती भी करवाया गया है।