13 जोड़ी ट्रेनों में अस्थायी तौर पर अतिरिक्त कोच की सुविधा…

0

News By – नीरज बरमेचा (93028 24420)

यात्रियों की सुविधा के लिए रतलाम मंडल के विभिन्‍न स्‍टेशनों से होकर चलने वाली एवं रतलाम मंडल के इंदौर/रतलाम से आरंभ होने वाली कुल 13 जोड़ी ट्रेनों में अस्थायी तौर पर अतिरिक्त कोच जोड़ने का निर्णय लिया गया है, जिनका विवरण इस प्रकार है:-

  1. गाड़ी संख्या 20473 दिल्‍ली सरायरोहिल्‍ला उदयपुर एक्‍सप्रेस में 31 जनवरी, 2022 तक तथा गाड़ी संख्‍या 20474 उदयपुर दिल्‍ली सरायरोहिल्‍ला एक्‍सप्रेस में 01 फरवरी, 2022 तक तत्‍काल प्रभाव से एक फर्स्‍ट एसी एवं चार स्‍लीपर श्रेणी के अतिरिक्‍त कोच जोड़े जाएंगे।
  2. गाड़ी  संख्या 19666 उदयपुर खजुराहो एक्‍सप्रेस में 31 जनवरी, 2022 तक तथा गाड़ी संख्‍या 19665 खजुराहो उदयपुर एक्‍सप्रेस में 02 फरवरी, 2022 तक तत्‍काल प्रभाव से दो थर्ड एसी एवं दो स्‍लीपर श्रेणी के अतिरिक्‍त कोच जोड़े जाएंगे।
  3. गाड़ी  संख्या 19615 उदयपुर कामाख्‍या एक्‍सप्रेस में 31 जनवरी, 2022 तक तथा गाड़ी संख्‍या 19616  कामाख्‍या उदयपुर एक्‍सप्रेस में 03 फरवरी, 2022 तक तत्‍काल प्रभाव से थर्ड एसी का एक अतिरिक्‍त कोच जोड़ा जाएगा।
  4. गाड़ी संख्या 19601 उदयपुर न्‍यू जलपाईगुड़ी एक्‍सप्रेस में 29 जनवरी, 2022 तक तथा गाड़ी संख्‍या 19602 न्‍यू जलपाईगुड़ी उदयपुर एक्‍सप्रेस में  31 जनवरी, 2022 तक तत्‍काल प्रभाव से थर्ड एसी के दो अतिरिक्‍त कोच जोड़ा जाएगा । 
  5. गाड़ी संख्या 20971 उदयपुर शालीमार एक्‍सप्रेस में 29 जनवरी, 2022 तक तथा गाड़ी संख्‍या 20972 शालीमार उदयपुर एक्‍सप्रेस में 30 जनवरी, 2022 तक तत्‍काल प्रभाव से स्‍लीपर एवं सामान्‍य श्रेणी के एक-एक अतिरिक्‍त कोच जोड़े जाएंगे।  
  6. गाड़ी संख्या 12991/12992  उदयपुर जयपुर उदयपुर एक्‍सप्रेस में 31 जनवरी, 2022 तक  तत्‍काल प्रभाव से सामान्‍य श्रेणी के पांच अतिरिक्‍त कोच जोड़े जाएंगे। 
  7. गाड़ी संख्या 19608 मदार जं. कोलकाता एक्‍सप्रेस में 31 जनवरी, 2022 तक तथा गाड़ी संख्‍या19609 कोलकाता मदार जं. एक्‍सप्रेस में 03 फरवरी, 2022 तक  तत्‍काल प्रभाव से सामान्‍य श्रेणी  का एक  अतिरिक्‍त कोच जोड़ा जाएगा। 
  8. गाड़ी संख्या 19711 जयपुर भोपाल एक्‍सप्रेस में 31 जनवरी, 2022 तक तथा गाड़ी संख्‍या 19712 भोपाल जयपुर एक्‍सप्रेस में  01 फरवरी, 2022 तक तत्‍काल प्रभाव से स्‍लीपर एवं सामान्‍य श्रेणी के एक-एक अतिरिक्‍त कोच जोड़े जाएंगे। 
  9. गाड़ी संख्या 12466 जोधपुर इंदौर एक्‍सप्रेस में 31 जनवरी, 2022 तक तथा गाड़ी संख्‍या 12465 इंदौर जोधपुर एक्‍सप्रेस में  31 जनवरी, 2022 तक तत्‍काल प्रभाव से सामान्‍य श्रेणी के तीन अतिरिक्‍त कोच जोड़े जाएंगे। 
  10. गाड़ी संख्या 14801  जोधपुर इंदौर एक्‍सप्रेस में 02 फरवरी, 2022 तक तथा गाड़ी संख्‍या 14802 इंदौर जोधपुर एक्‍सप्रेस में  03 फरवरी, 2022 तक तत्‍काल प्रभाव से सामान्‍य श्रेणी के तीन अतिरिक्‍त कोच जोड़े जाएंगे। 
  11. गाड़ी संख्‍या 11126 ग्‍वालियर रतलाम एक्‍सप्रेस में 03 से 31 जनवरी, 2022 तक तथा गाड़ी संख्‍या 11125 रतलाम ग्‍वालियर एक्‍सप्रेस में 06 जनवरी से 03 फरवरी, 2022 तक स्‍लीपर श्रेणी का एक अतिरिक्‍त कोच जोड़ा जाएगा।
  12. गाड़ी संख्‍या 21126 भिंड  रतलाम एक्‍सप्रेस में 05 जनवरी  से 02 फरवरी,2022 तक तथा गाड़ी संख्‍या 21125 रतलाम भिंड एक्‍सप्रेस में 04 जनवरी से 01 फरवरी, 2022 तक स्‍लीपर श्रेणी का एक अतिरिक्‍त कोच जोड़ा जाएगा।
  13. गाड़ी संख्‍या 14116 प्रयागराज डॉ अम्‍बेडकर नगर एक्‍सप्रेस में 31 जनवरी,2022 तक तथा गाड़ी संख्‍या 14115 डॉ. अम्‍बेडकर नगर प्रयागराज एक्‍सप्रेस में 02 फरवरी, 2022 तक तत्‍काल प्रभाव से थर्ड एसी श्रेणी का एक अतिरिक्‍त कोच जोड़ा जाएगा।

न्यूज़ इंडिया 365 के व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने और महत्वपूर्ण समाचारों के साथ अपने को अपडेट रखने के लिए, ऊपर दी गई लिंक पर क्लिक करे।
आप स्वयं जुड़े और अपने मित्रों साथियों को भी जोड़े|


न्यूज़ इंडिया 365 के व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने और महत्वपूर्ण समाचारों के साथ अपने को अपडेट रखने के लिए, ऊपर दी गई लिंक पर क्लिक करे।
आप स्वयं जुड़े और अपने मित्रों साथियों को भी जोड़े|