कोटा-नागदा-कोटा मेमू स्‍पेशल ट्रेन का शुभारंभ

0

News By – नीरज बरमेचा (93028 24420)

यात्रियों की सुविधा को ध्‍यान में रखते हुए कोटा-नागदा के मध्‍य एक जोड़ी मेमू ट्रेन का शुभारंभ 05 जनवरी, 2022 को कोटा से किया जा रहा है। इसके तहत कोटा मंडल के सोगरिया स्‍टेशन पर आयोजित कार्यक्रम में अध्‍यक्ष, लोकसभा ओम बिरला, विशिष्‍ट अतिथि रेल एवं कमड़ा राज्‍य मंत्री, भारत सरकार दर्शना जरदोश की गरिमामयी उपस्थ्‍िति में हरी झंडी दिखाकर गाड़ी का शुभारंभ करेंगे। इसके तहत नागदा स्‍टेशन पर आयोजित कार्यक्रम में सांसद उज्‍जैन अनिल फिरोजिया एवं विधायक नागदा-खाचरौद  दिलीप सिंह गुर्जर वीडियो लिंक से शामिल होंगे।


न्यूज़ इंडिया 365 के व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने और महत्वपूर्ण समाचारों के साथ अपने को अपडेट रखने के लिए, ऊपर दी गई लिंक पर क्लिक करे।
आप स्वयं जुड़े और अपने मित्रों साथियों को भी जोड़े|


न्यूज़ इंडिया 365 के व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने और महत्वपूर्ण समाचारों के साथ अपने को अपडेट रखने के लिए, ऊपर दी गई लिंक पर क्लिक करे।
आप स्वयं जुड़े और अपने मित्रों साथियों को भी जोड़े|

उद्घाट्य सेवा:-
गाड़ी संख्‍या 06608  सोगरिया नागदा स्‍पेशल ट्रेन 05 जनवरी, 2022 को सोगरिया से 11.30 बजे चलकर रतलाम मंडल के नागदा स्‍टेशन पर 16.15 बजे आएगी। इस ट्रेन का कोटा, ढकनिया तलाव, दाढ़देवी, अलनिया, रावथा रोड, दरा, कंवलपुरा, मोड़क, रामगंज मंडी,  झालावार रोड, धूँआखेड़ी , भवानी मंडी, कुरलासी, गरोठ, शामगढ़, सुवासरा, चौमहला, थूरिया, विक्रमगढ़ आलोट, लूनी रीछा  एवं महिदपुर रोड स्‍टेशन पर ठहराव दिया गया है।

नियमित सेवा:-
गाड़ी संख्‍या 06616 कोटा नागदा मेमू स्‍पेशल ट्रेन 06 जनवरी, 2022  से अगली सूचना तक कोटा से 06.00 बजे चलकर  चलकर रतलाम मंडल के नागदा स्‍टेशन पर 10.25  बजे आएगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्‍या 06615 नागदा कोटा मेमू स्‍पेशल, 06 जनवरी, 2022 से  अगली सूचना तक नागदा से 14.25 बजे चलकर 19.00 बजे कोटा स्‍टेशन पहुँचेगी।  इस ट्रेन का दोनों दिशाओं में ढकनिया तलाव, दाढ़देवी, अलनिया, रावथा रोड, दरा, कंवलपुरा, मोड़क, रामगंज मंडी,  झालावार रोड, धूँआखेड़ी , भवानी मंडी, कुरलासी, गरोठ, शामगढ़, सुवासरा, चौमहला, थूरिया, विक्रमगढ़ आलोट, लूनी रीछा  एवं महिदपुर रोड स्‍टेशन पर ठहराव दिया गया है।