होम Highlights रतलाम लोकेन्द्र टाकीज पर दिन दहाडे गोली चलाने वाले 24 घंटे के...

रतलाम लोकेन्द्र टाकीज पर दिन दहाडे गोली चलाने वाले 24 घंटे के भीतर पुलिस की गिरफ्त में…

0

News By – विवेक चौधरी

रतलाम, गुरुवार 12 जनवरी 22। बुधवार को दोपहर में रतलाम शहर में उस समय सनसनी फैल गई थी जब भरी दोपहरी करीबन 2 बजे लोकेन्द्र टाकीज के व्यस्त चौराहे पर स्कूटर सवार व्यक्तियों ने जाने से मारने के उद्देश्य से वहाँ खड़े गोपाल पिता सरवन पंवार निवासी लोकेन्द्र टाकीज रतलाम पर पिस्टल से फायर किया था। फायर करने के पश्चात हमलावर घटनास्थल से भाग गये थे। कुछ लोगों ने उनका पीछा भी करने की कोशिश की थी लेकिन हमलावर जेल रोड की तरफ तेज़ी से भाग गए। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस अधिकारीगण मौके पर पहुँचे और जाँच प्रारम्भ की। घटना के फरियादी गोपाल पंवार की रिपोर्ट पर पुलिस द्वारा थाना स्टेशन रोड रतलाम पर अपराध क्रमांक 32/2022 धारा 307,34 भादवि तथा धारा 25/27 आर्म्स एक्ट का पंजीबद्द कर विवेचना मे लिया गया। फरियादी द्वारा वारदात में हमला करने वाले 2 व्यक्तियों में से एक आरोपी गोलु परिहार बताया तथा उसका एक अन्य अज्ञात साथी के द्वारा घटना करना बताया गया। हमलावर गोलू की बहन से 2 माह पूर्व फरियादी द्वारा प्रेम विवाह किया गया था किंतु फरियादी द्वारा जेल में बंद संजय चौधरी, अज्जू वर्मा, गौरव शर्मा तथा उनके एक साथी जो बाहर है मनोज वर्मा पर पुरानी रंजिश के तहत हमला करवाने की साज़िश बताया गया। फरियादी ने यह भी कहा था कि हमलावर गोलू उसका साला होकर आरोपियों का साथ उठता बैठता है।


https://chat.whatsapp.com/GYXW0UGFR7DGh7puBrddZ4

न्यूज़ इंडिया 365 – खबरों का रतलामी फीवर के व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने और महत्वपूर्ण समाचारो के साथ अपने को अपडेट रखने के लिए, ऊपर दी गयी लिंक पर क्लिक करे|

आप स्वयं जुड़े और अपने मित्रो साथियों को भी जोड़े|


पुलिस अधीक्षक रतलाम गौरव तिवारी द्वारा घटना की गंभीरता को देखते हुए इलाके की तत्काल घेराबंदी कर आऱोपी को पकड़ने के लिये निर्देश दिये तथा आरोपीयो की गिरफ्तारी हेतु 10,000/- रु का इनाम भी घोषित किया। पुलिस कप्तान गौरव तिवारी द्वारा आरोपी को शीघ्र पकड़ने हेतु एक टीम का भी गठन किया गया। जिसमे जिले वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के मार्गदर्शन एवं निर्देशन मे थाना प्रभारी स्टेशन रोड किशोर पाटनवाला के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई। टीम ने थाना स्टेशन रोड पुलिस द्वारा शहर के सभी एंट्री व एक्ज़िट पॉइंट पर तत्काल घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ने हेतु शहर में सर्चिंग की गई। इसके अतिरिक्त मुखबिर सूचना व वैज्ञानिक विधाओ की सहायता से बदनावर, बांसवाड़ा आदि जगहों पर दबिश भी दी गई। थाना प्रभारी स्टेशन रोड किशोर पाटनवाला को मुखबीर से मिली सूचना पर पुलिस ने गोलीकाण्ड के आरोपी गौरव उर्फ गोलु पिता जालमसिह परिहार उम्र. 23 साल नि. बाईजी का वास रतलाम तथा उसके साथी विधि विरुद्ध बालक को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार करने में बड़ी कामयाबी हासिल की। पुलिस ने इस संदर्भ में यह भी बताया कि पुलिस अभिरक्षा के दौरान आरोपी गौरव उर्फ गोलु परिहार द्वारा भागने के उदेश्य से बार बार पेशाब का बहाना बना कर भागने की कोशिश की गई और भागने के प्रयास में दौड़ लगाने से गिरने के कारण आरोपी के बाएँ पैर में फ्रेक्चर हो गया है। पुलिस ने आरोपी से घटना में प्रयुक्त पिस्टल व एक राउन्ड भी जप्त किया है। इस कार्यवाही में गोलीकाण्ड के आरोपियों को 24 घंटे के भीतर ही गिरफ्तार करने मे मुख्य रुप से निरी. किशोर पाटनवाला, का.वा. उनि अशोक दीक्षित, सउनि प्रदीप शर्मा, सउनि आईएम खान, का.वा. प्रधान आरक्षक 344 मनीष यादव, आर. 47 हरिओम, आर. 15 अभिषेक, आर. 132 धर्मेन्द्र, आर. 217 पवन की सराहनीय भूमिका रही।


https://chat.whatsapp.com/GYXW0UGFR7DGh7puBrddZ4

न्यूज़ इंडिया 365 – खबरों का रतलामी फीवर के व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने और महत्वपूर्ण समाचारो के साथ अपने को अपडेट रखने के लिए, ऊपर दी गयी लिंक पर क्लिक करे|

आप स्वयं जुड़े और अपने मित्रो साथियों को भी जोड़े|


error: Content is protected !!