जानिए कौन आपका आधार अपडेशन या नया बनवाने के लिए शिविर आयोजित कर रहे है…

0

News By – विवेक चौधरी

रतलाम, शुक्रवार। नया बैंक खाता खुलवाना हो या किसी प्रकार का लाइसेंस बनवाना हो अथवा बच्चों के स्कूल में विभिन कार्यों के लिए हमें अपने आधार कार्ड की आवश्यकता होती है। कई बार इसमें कोई सुधार भी करवाना होता है या नया बनवाना होता है तो हम परेशान होते रहते है। इन्हीं समस्याओं को ध्यान में रखते हुए  पोस्ट ऑफिस अल्प बचत अभिकर्ता संगठन व डाकघर रतलाम के सहयोग से रतलाम शहर में आगामी 17 से 19 जनवरी तक तीन दिवसीय आधार अपडेशन व नया आधार कार्ड बनवाने हेतु “आधार शिविर” आयोजित किया जा रहा है। इस शिविर में आप अपने आधार कार्ड में किसी प्रकार का अपडेशन (सुधार) या नया आधार बनवा सकते है। इच्छुक व्यक्ति नीचे दिए गए स्थानों पर पहुंचकर यह कार्य संपादित कर सकते हैं।


https://chat.whatsapp.com/CtKMyBBjDJa5MViP8hLrlv

न्यूज़ इंडिया 365 – खबरों का रतलामी फीवर के व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने और महत्वपूर्ण समाचारो के साथ अपने को अपडेट रखने के लिए, ऊपर दी गयी लिंक पर क्लिक करे|

आप स्वयं जुड़े और अपने मित्रो साथियों को भी जोड़े|


जाने से पहले इन बातों का रखना होगा ध्यान

यदि आप इन शिविरों में जा रहे है तो आपको निम्न बातों का ध्यान रखना होगा। शिविर में आपको कोविड संबंधित सभी नियमो का पालन करना होगा। बिना मास्क व्यक्ति का प्रवेश निषेध रहेगा। प्रतिदिन 100 टोकन वितरित किये जायेंगे।  टोकन वितरण के अनुसार प्रति घण्टे 20 व्यक्तियों को प्रवेश दिया जाएगा। अपडेशन अथवा अन्य कार्य में जो भी सरकारी नियम होगा उसी के अनुरूप शुल्क चुकाना होगा। उक्त शिविर से संबंधित जानकारी के लिए अभय जैन – 98270 92529, हितेश वागमार – 98276 58800, मनीष भंडारी – 91319 12915 से सम्पर्क किया जा सकता है।

शिविर के स्थल और समय

● सोमवार 17 जनवरी 22 को जैन स्कूल, बाजना बस स्टैंड रतलाम पर आयोजित होगा। जिसके लिए सुबह 10.30 से 11.00 बजे तक टोकन वितरण होंगे। सुबह 11 बजे से दोपहर 4 बजे तक आधार अपडेशन होगा का कार्य होगा।
● मंगलवार 18 जनवरी 22 को गुजराती उपाश्रय, सायर चबूतरा रतलाम पर आयोजित होगा। जिसके लिए सुबह 10.30 से 11.00 बजे तक टोकन वितरण होंगे। सुबह 11 बजे से दोपहर 4 बजे तक आधार अपडेशन होगा का कार्य होगा।
● बुधवार 19 जनवरी 22 को जैन धर्मशाला टी.आई.टी. रोड रतलाम पर आयोजित होगा। जिसके लिए सुबह 10.30 से 11.00 बजे तक टोकन वितरण होंगे। सुबह 11 बजे से दोपहर 4 बजे तक आधार अपडेशन होगा का कार्य होगा।


https://chat.whatsapp.com/CtKMyBBjDJa5MViP8hLrlv

न्यूज़ इंडिया 365 – खबरों का रतलामी फीवर के व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने और महत्वपूर्ण समाचारो के साथ अपने को अपडेट रखने के लिए, ऊपर दी गयी लिंक पर क्लिक करे|

आप स्वयं जुड़े और अपने मित्रो साथियों को भी जोड़े|