मुम्बई के RAPL ग्रुप द्वारा रतलाम जिले के आयुर्वेदिक डॉक्टर्स का होगा सम्मान समारोह….

0

News By – नीरज बरमेचा (93028 24420)

रतलाम। राजस्थान औषधालय (आरएपीएल गु्रप) मुम्बई द्वारा पूरे भारत भर में चलाये जा रहे डॉक्टर्स सम्मान समारोह के तहत रतलाम जिले के उन आयुर्वेदिक चिकित्सकों का सम्मान करने जा रहा हैं, जिन्होंने कोरोना काल के दौरान आमजन की निस्वार्थ भाव से सेवा कर कोविड-19 के मरीजों को लाभान्वित किया।

रतलाम जिले के आयुर्वेदाचार्य डॉ. रत्नदीप निगम ने बताया कि आरएपीएल गु्रप मुम्बई द्वारा 23 फरवरी (बुधवार) को जिला मुख्यालय के सैलाना रोड़ अमृत गार्डन जीटीबी स्कूल के सामने स्थित बालाजी जनरल होटल में शाम 7 बजे डॉक्टर्स सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा, जिसमें जिले भर के आयुर्वेदिक चिकित्सकों को सम्मानित किया जाएगा।


https://chat.whatsapp.com/InCQsVSK5xKDw44dN0WlV7

न्यूज़ इंडिया 365 – खबरों का रतलामी फीवर के व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने और महत्वपूर्ण समाचारो के साथ अपने को अपडेट रखने के लिए, ऊपर दी गयी लिंक पर क्लिक करे|

आप स्वयं जुड़े और अपने मित्रो साथियों को भी जोड़े|


आयुर्वेदाचार्य डॉ. निगम ने बताया कि कोरोनाकाल के दौरान आयुर्वेदिक औषधियां सहित विभिन्न प्रकार की आयुर्वेदिक दवा का सेवन हर व्यक्ति ने किया और आयुर्वेदिक औषधियां कारगर साबित हुई। जिले में जिन आयुर्वेदिक चिकित्सकों ने कोरोना काल के दौरान आमजन की सेवा की उन्हें सम्मान से नवाजा जाएगा। उन्होंने बताया कि डॉक्टर्स सम्मान समारोह में सम्मानित होने वाले आयुर्वेदिक चिकित्सकों का चिन्ह्कीरण कर लिया गया है।

उल्लेखनीय हैं, कि राजस्थान औषधालय द्वारा पिछले 70 वर्षो से भारत को नशे से मुक्त करने के लिए आयुर्वेदिक दवा आमजन को उपलब्ध करवाने का कार्य किया जा रहा है। इसी को देखते हुए आरएपीएल गु्रप मुम्बई द्वारा पूरे भारत भर में ‘‘नशा मुक्त भारत‘‘ अभियान चलाकर भारत के हर जिले, ताल्लुका, गांव एवं ढ़ाणियों में फ्री आयुर्वेदिक मेडिकल कैंप का आयोजन कर निःशुल्क नशा मुक्ति की दवा उपलब्ध करवाई जा रही है। राजस्थान औषधालय मुम्बई (आरएपीएल गु्रप) द्वारा बनाई गई आयुष-64 टैबलेट भारत के वीर जवानों को कोविड-19 से बचाने में अपना अहम योगदान दे रही है। ये दवा इंडियन डिफेन्स थल सेना, जल सेना, वायु सेना के वीर जवानों को दी जा रही हैं, जिससे कि वे कोरोना माहमारी से सुरक्षित रह सकें।


https://chat.whatsapp.com/InCQsVSK5xKDw44dN0WlV7

न्यूज़ इंडिया 365 – खबरों का रतलामी फीवर के व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने और महत्वपूर्ण समाचारो के साथ अपने को अपडेट रखने के लिए, ऊपर दी गयी लिंक पर क्लिक करे|

आप स्वयं जुड़े और अपने मित्रो साथियों को भी जोड़े|