News By – नीरज बरमेचा (93028 24420)
विधायक चेतन्य काश्यप द्वारा जिला चिकित्सालय में सिटी स्केन मशीन,
ब्लड कंपोनेंट यूनिट एवं कार्डियक एंबुलेंस का लोकार्पण
रतलाम 23 फरवरी 2022/ जिला चिकित्सालय में आयोजित गरिमामय कार्यक्रम में विधायक चेतन्य काश्यप के मुख्य आतिथ्य एवं जिला योजना समिति सदस्य राजेन्द्र सिंह लुनेरा के विशेष आतिथ्य में सिटी स्केन मशीन, ब्लड कंपोनेंट यूनिट एवं कार्डियक एंबुलेंस का लोकार्पण किया गया।

https://chat.whatsapp.com/InCQsVSK5xKDw44dN0WlV7
न्यूज़ इंडिया 365 – खबरों का रतलामी फीवर के व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने और महत्वपूर्ण समाचारो के साथ अपने को अपडेट रखने के लिए, ऊपर दी गयी लिंक पर क्लिक करे|
आप स्वयं जुड़े और अपने मित्रो साथियों को भी जोड़े|
विधायक चेतन्य काश्यप ने कहा कि रतलाम जिला चिकित्सालय में सिटी स्केन मशीन की आवश्यकता को पूरा किया गया है। सिटी स्केन मशीन की सुविधा का लाभ बीपीएल मरीजों के लिए नि:शुल्क रहेगा जबकि न्यूनतम दर 933 रूपये भुगतान कर आमजन जिला चिकित्सालय में सिटी स्केन की सुविधा का लाभ प्राप्त कर सकेंगे। उन्होने कहा कि शासन की सुविधाओं की गुणवत्तापूर्ण प्रदायगी के लिए सामाजिक संस्थाओं का सहयोग लेकर विकास की गतिविधियां संचालित की जाएंगी ताकि आमजन को परेशानी ना हो। उन्होने कहा कि जिला चिकित्सालय में नवीन ब्लड कंपोनेंट मशीन की सुविधा उपलब्ध होने से मरीजों को अन्य शहरों में जाने के लिए बाध्य नहीं होना पडेगा। जिला चिकित्सालय में ही सेवाएं प्रदान की जाएगी ।

काश्यप ने बताया कि जिला चिकित्सालय रतलाम को 300 बिस्तरीय अस्पताल के रूप में विकसित करने के लिए रिडेंसिफिकेशन योजना अंतर्गत 50 करोड रूपये राशि से नवीन भवन निर्मित किया जाएगा। योजना में एजेंसी के रूप में एमपी हाउसिंग बोर्ड के माध्यम से कार्य किया जाना है। उन्होने बताया कि जिले में एडवासं लाईफ सपोर्ट (कार्डियक) एंबुलेंस का संचालन रोटरी सोशल वेलफेयर ट्रस्ट के माध्यम से 30 रूपये प्रति किमी दर आधार पर किया जाएगा। काश्यप ने कोविड संक्रमण के दौरान स्वास्थ्यकर्मियों द्वारा किए गए कार्य की प्रशंसा की तथा चिकित्सको एवं स्वास्थ्य सेवा प्रदाताओं को धन्यवाद दिया ।

राजेन्द्रसिंह लुनेरा ने रतलाम शहर में लगातार विकास के लिए विधायक चेतन्य काश्यप को शुभकामनाएं दी तथा प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान के प्रति आभार व्यक्त किया। स्वागत भाषण प्रभारी सिविल सर्जन डॉ. कृपालसिंह राठौड ने दिया। संचालन दुष्यंत पुराहित ने किया तथा आभार सीएमएचओ डॉ. प्रभाकर ननावरे ने माना। इस अवसर पर डॉ. राजेश शर्मा द्वारा कोर्डियक एंबुलेंस के संबंध में सहयोग प्रदान करने की बात कही।
कार्यक्रम में आरएमओ डॉ. रवि दिवेकर, गुस्ताद अंकलेसरिया, विमल छाजेड, अशोक तांतेड, प्रद्युम्न जावदिया, मनोहर पोरवाल, म.प्र. चिकित्सा प्रकोष्ठ सह संयोजक डॉ. राजेश शर्मा, शेलेन्द्र डागा, बजरंग पुरोहित, प्रदीप उपाध्याय, आदित्य डागा, टी.एस. अंकलेसरिया आदि उपस्थित रहे।




