News By – नीरज बरमेचा
रतलाम के गुंडे अज्जू शेरानी पर रासुका की कार्रवाई कलेक्टर ने कर दी है। इसके बाद परिवार की महिलाओं ने दबाव बनाने के लिए पुलिस थाना घेर लिया है। पुलिस अधिकारी महिलाओं को समझाने का प्रयास कर रहे है। मारपीट सहित अन्य धाराओं के आरोपी गुंडे अज्जू शेरानी पर जिला प्रशासन ने गुरुवार को रासुका की कार्रवाई करते हुए आदेश जारी कर दिए। आदेश की सूचना मिलने के बाद कृषि उपज मंडी के हम्मालों ने शाम को प्रताप नगर बाईपास चौराहे पर चक्काजाम किया कर दिया था। जब यह नजर आया कि चक्काजाम का असर प्रशासन पर नहीं हुआ है तो इसके बाद बड़ी संख्या में परिवार की महिलाएं गुंडे अज्जू के समर्थन में दो बत्ती स्थित दो बत्ती पुलिस थाने पहुंच गई।
पुलिस थाना घेराव के मामले की सूचना मिलने के बाद सीएसपी हेमंत चौहान और एसडीएम राजेश कुमार शुक्ला थाने पहुंचे और लोगों को समझाया, लेकिन महिलाएं मानने को तैयार नहीं थी। बता दे कि कुछ दिन पूर्व ही गुंडें अज्जू का अवैध अतिक्रमण को पुलिस, प्रशासन व नगर निगम की टीम ने प्रताननगर में तोड़ा था। गुंडे अज्जू ने प्रतापनगर में करोड़ों का बंगला बगैर नगर निगम की मंजूरी के बनाना शुरू कर दिया था। इसके लिए जब नोटिस पहुंचाया गया तो गुंंडे अज्जू ने इसको गंभीरता से नहीं लिया। कांगे्रस से जुड़े गुंंडे अज्जू के रसूख को समाप्त करने के बाद अब इसको जिला बदर किया गया है। जिला बदर होने के बाद दबाव बनाने के लिए महिलाएं पुलिस थाने पहुंच गई है।

https://chat.whatsapp.com/InCQsVSK5xKDw44dN0WlV7
न्यूज़ इंडिया 365 – खबरों का रतलामी फीवर के व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने और महत्वपूर्ण समाचारो के साथ अपने को अपडेट रखने के लिए, ऊपर दी गयी लिंक पर क्लिक करे|
आप स्वयं जुड़े और अपने मित्रो साथियों को भी जोड़े|

https://chat.whatsapp.com/InCQsVSK5xKDw44dN0WlV7
न्यूज़ इंडिया 365 – खबरों का रतलामी फीवर के व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने और महत्वपूर्ण समाचारो के साथ अपने को अपडेट रखने के लिए, ऊपर दी गयी लिंक पर क्लिक करे|
आप स्वयं जुड़े और अपने मित्रो साथियों को भी जोड़े|




