शहर से सटे मैरिज गार्डन में तेंदुए के दिखने से मचा हड़कंप, वन विभाग हुआ अलर्ट

0

News By –  विवेक चौधरी

रतलाम। शहर से सटे हुए एक मैरिज गार्डन में तेंदुए के देखे जाने से हडकंप मच गया है। तेंदुए की हलचल को गार्डन के कैमरे में कैद होने के बाद से सनसनी फैल गई है। शहर से सटे हुए और सागोद रोड़ स्थित जेएमडी पैलेस मैरिज गार्डन क्षेत्र मे यह तेंदुआ देखा गया है। तेंदुए के मूवमेंट वाली जगह के पास ग्राम खेतलपुर एवं अन्य मैरिज गार्डन भी है जिससे क्षेत्रवासी दहशत में है। वनविभाग का अमला भी मौके पर पहुँचा और पड़ताल शुरू की। बताया जा रहा है कि वन विभाग ने भी अलर्ट जारी किया है। आपको बता दें कि यह पहली बार है जब शहर में तेंदुए की मूवमेंट दर्ज हुई है।


https://chat.whatsapp.com/GS8yZcWmVmR096ZPVHsjDo

न्यूज़ इंडिया 365 – खबरों का रतलामी फीवर के व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने और महत्वपूर्ण समाचारो के साथ अपने को अपडेट रखने के लिए, ऊपर दी गयी लिंक पर क्लिक करे|

आप स्वयं जुड़े और अपने मित्रो साथियों को भी जोड़े|


प्राप्त जानकारी के अनुसार मैरिज गार्डन में सोमवार-मंगलवार रात तेंदुआ दिखने के बाद से घटनास्थल के आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया है। मैरिज गार्डन के मैनेजर ने रात 1:15 बजे सीसीटीवी में तेंदुआ देखा तो स्टाफ को अलर्ट किया। पुलिस व वन विभाग भी सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचा। सीटीटीवी में करीब दो मिनट तक तेंदुआ परिसर में घूमता हुआ दिखाई दिया, जो कि मैरिज गार्डन की ऊँची दीवारों को फांदकर भीतर आया है। वन विभाग की टीम ने परिसर में पदचिन्हों को देखने के बाद तेंदुए के होने की पुष्टि की। इसके बाद आसपास के रहवासियों को भी अलर्ट किया गया। मंगलवार सुबह से भी वन विभाग की टीम क्षैत्र में तेदुंए को लेकर सर्च कर रही है और आसपास के क्षेत्रों में लोगों के सचेत भी कर रही है।


https://chat.whatsapp.com/GS8yZcWmVmR096ZPVHsjDo

न्यूज़ इंडिया 365 – खबरों का रतलामी फीवर के व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने और महत्वपूर्ण समाचारो के साथ अपने को अपडेट रखने के लिए, ऊपर दी गयी लिंक पर क्लिक करे|

आप स्वयं जुड़े और अपने मित्रो साथियों को भी जोड़े|