कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ के रतलाम दौरे के पहले ही अदिति दवेसर ने छोड़ी पार्टी, मची हलचल…

0
फाइल कॉपी

News By – विवेक चौधरी

रतलाम। आगामी 22 अप्रैल को काँग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष एवं भूतपूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का रतलाम दौरा है। प्रदेश में विधानसभा का चुनाव 2023 में होने जा रहा है और एक लंबे समय से रतलाम शहर की जीत का स्वाद काँग्रेस ने चखा नहीं है। कमलनाथ की रतलाम यात्रा से काँग्रेस पार्टी को कोई लाभ मिले उसके पहले ही विगत चुनाव में रतलाम शहर से विधानसभा सीट की प्रत्याशी रही अदिति दवेसर ने पार्टी से इस्तीफा देकर पार्टी को बड़ा झटका दे दिया है। प्रदेश कांग्रेस महिला प्रकोष्ठ की प्रवक्ता व 2013 में शहर से विधानसभा चुनाव लड़ चुकी अदिति दवेसर तेज़तर्रार एवं प्रबुद्ध महिला नेत्री है। सूत्रों की माने तो वे पार्टी में अपनी उपेक्षा से नाराज थी और इसके चलते उन्होंने यह निर्णय लिया है। हालांकि जानकार यह भी बता रहे है कि वे पार्टी बदलकर नई राजनैतिक पारी शुरू कर सकती है।  बताया यह जा रहा है कि अभी पार्टी ने उनका त्यागपत्र स्वीकार नहीं किया है और मान सम्मान के अनुरूप समाधान देखा जा रहा है।

रतलाम में एक कहावत प्रचलित है कि यहाँ काँग्रेस को कांग्रेसी ही हराते है, विपक्ष का योगदान कम ही होता है। लेकिन शहर में चेतन्य कश्यप के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए अदिति दवेसर का काँग्रेस छोड़ना पार्टी की मुश्किलें बढ़ाएगा। वे सवर्ण चेहरा एवं प्रतिभाशाली महिला नेत्री है जिनकी अनुपस्थिति से पार्टी को कहीं न कहीं नुकसान तो अवश्य होगा। देखना दिलचस्प होगा कि अदिति दवेसर आगे क्या कदम उठाती है और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ चुनावी तैयारियों को लेकर जब 22 अप्रेल को रतलाम आएंगे तो क्या इसका भी समाधान निकाल पाएंगे? कमलनाथ के लिए रतलाम काँग्रेस पार्टी की गुटबाज़ी पर लगाम लगाना एक बड़ा लक्ष्य हो सकता है, क्योंकि सूत्र यह भी संकेत दे रहे है कि त्यागपत्रों की संख्या बढ़ सकती है। बहरहाल अदिति ने अपने पत्ते नहीं खोले है और त्यागपत्र सीधे पार्टी को भेजा है। वहीँ स्थानीय काँग्रेस नेता त्यागपत्र से अनभिज्ञता जाहिर करते हुए मामले को सुलझा लेने का दावा कर रहे है। अब समय ही बताएगा कि ऊँट किस करवट बैठेगा?


https://chat.whatsapp.com/GLKoknLNzp29Wii1E362ML

न्यूज़ इंडिया 365 – खबरों का रतलामी फीवर के व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने और महत्वपूर्ण समाचारो के साथ अपने को अपडेट रखने के लिए, ऊपर दी गयी लिंक पर क्लिक करे|

आप स्वयं जुड़े और अपने मित्रो साथियों को भी जोड़े|



https://chat.whatsapp.com/GLKoknLNzp29Wii1E362ML

न्यूज़ इंडिया 365 – खबरों का रतलामी फीवर के व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने और महत्वपूर्ण समाचारो के साथ अपने को अपडेट रखने के लिए, ऊपर दी गयी लिंक पर क्लिक करे|

आप स्वयं जुड़े और अपने मित्रो साथियों को भी जोड़े|