रतलाम की बेटी दिखाएगी कलर्स चैनल पर अपना दमखम…

0

News By – विवेक चौधरी

रतलाम (शनिवार) रतलाम की एक नन्ही सी बेटी कलर्स टीवी चैनल पर अपना हुनर दिखाकर रतलाम का नाम रोशन करेगी। स्थानीय श्री गुरु तेगबहादुर ऐकेडमी की कक्षा तीसरी की छात्रा गीत कौर बगगा कलर्स टीवी चैनल के डांस शो “डांस दीवाने जूनियर” पर अपना हुनर दिखाएंगी। गीत के परिवारजनों ने बताया कि उनके परिवार की बिटिया गीत कौर बग्गा को वियोम के प्रेम स्वामी और दीपराज सोलंकी ने नृत्य कला सिखाई है और उन्ही के कारण आज गीत नेशनल टीवी शो पर इतना अच्छा प्रदर्शन कर रही है। गीत का चयन कलर्स टीवी के डांस दिवाने जूनियर के लिए हुआ है, जिसका प्रसारण 23 अप्रैल को किया जाएगा।

अभिनेत्री नोरा फतेही भी है गीत की प्रशंसक

2 मिलियन लोगो ने लाइक किया यह वीडियो

https://www.instagram.com/reel/CYgdB1wKSt_/?igshid=YmMyMTA2M2Y=

कलर्स टीवी के इस डांस शो के जज अभिनेत्री नोरा फतेही है। उनके साथ अभिनेत्री नीतू सिंह कपूर और डांस मास्टर मरजी भी जज है, जिन्होंने गीत के हुनर की होंसला अफ़जाई की है। नोरा फतेही ने अपने पर्सनल एकाउंट से गीत का डांस सोशल मीडिया पर शेयर किया है जहाँ लाखों लोगों ने गीत के नृत्य को देखा है। गीत के परिजनों ने बताया कि नीतू सिंह तो गीत को छोटी आलिया कहती है। गीत अभी 5 महीने से डांस की ट्रेनिंग मूबंई से ले रही थी। परिजनों का आग्रह है कि रतलामवासी बिटिया गीत का प्रदर्शन देखें और उसका उत्साहवर्धन करें तथा अपना आशीर्वाद प्रदान करें।