सरस्वती शिशु मंदिर उ. मा. वि. ने मनाया वार्षिक परीक्षा परिणाम उत्सव…

0

News by – नीरज बरमेचा 

“प्रारंभ से अनुशासन में  रहना  बाद में यही अनुशासित जीवन बहुत उपयोगी रहता है क्योंकि मैंने भी सरस्वती शिशु मंदिर शाजापुर से पूर्वार्ध से लेकर द्वादशी तक शिक्षा प्राप्त की है” उक्त बात सरस्वती शिशु मंदिर उ. मा. वि. काटजू नगर रतलाम में आयोजित वार्षिक परीक्षा परिणाम उत्सव में उपस्थित एस. डी. एम. ग्रामीण  कु. कृतिका भीमावत ने कही। उन्होंने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि आपका अच्छा भविष्य हो। अच्छी पढ़ाई करें, व आसमान छूएं। 

मंच पर शोभायमान जिला प्रतिनिधि वीरेंद्र वाबगांवकर ने कहा कि “पुरस्कार ना मिला हो वह हताश ना हो आगे प्रयास करें और सफलता प्राप्त करें”  कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे सरस्वती शिशु शिक्षा समिति के अध्यक्ष गुमान मल नाहर ने बच्चों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि “परिणाम सफलता पुरस्कार यह अलग बात है, जीत तो जीत है लेकिन हार के बाद भी जीत है। जिनका परीक्षा परिणाम कम आया हो वह आगे मेहनत करे व सफलता प्राप्त करे। 

प्रचार प्रसार अनु वार्ष्णेय ने कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों ने मां सरस्वती के चित्र पर पूजन अर्चन   व दीप प्रज्वलन कर किया ।सरस्वती वंदना ज्योति गेलड़ा दीदी ने प्रस्तुत की। अतिथि परिचय सरस्वती शिशु शिक्षा समिति के व्यवस्थापक शैलेंद्र जी सुरेका  ने दिया ।अतिथियों के स्वागत श्रेणी की श्रंखला में सरस्वती शिशु शिक्षा समिति के उपाध्यक्ष जवाहर जी चौधरी , कोषाध्यक्ष सुनील जी लाठी, व्यवस्थापक शैलेन्द्र जी सुरेका थे। श्रीफल के स्वागत के पश्चात शब्दों से स्वागत संगीत महाविद्यालय के भैया /बहनों के द्वारा हुआ।  अतिथियों ने कक्षा द्वितीया से लेकर अष्टमी तक व नवमी, एकादशी में प्रथम आने वाले भैया /बहनों की प्रवीण्य सूची का अनावरण किया। विद्यालय की ओर से प्राथमिक विभाग से  तमन्ना चौहान, माध्यमिक विभाग से सोनाली खराड़ी, नवमी से शौर्य पांचाल, एकादशी से विद्या देवड़ा को विद्यालय रत्न से पुरस्कृत किया गया। इसी प्रकार द्वितीया से लेकर अष्टमी तक अंग्रेजी व हिंदी माध्यम, नवमीव एकादशी में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले भैया बहनों को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम का संचालन  शीला सोन ने किया और आभार प्रदर्शन प्रतिमा परिहार ने किया। इस अवसर पर सरस्वती शिशु मंदिर के प्रभारी प्राचार्य अंतिम बर्मा, संगीत महाविद्यालय की प्रभारी प्राचार्य तोषी पुरोहित वआचार्य /दीदी, भैया /बहिन एव अभिभावक गण उपस्थित थे। कार्यक्रम के पश्चात सभी ने अटल टिंकरिंग लैब, नवश्रंगारित शिशु वाटिका, अंकुर बाल उद्यान व तरणताल का भीअवलोकन किया। बाल उद्यान का अवलोकन भी किया।


https://chat.whatsapp.com/GLKoknLNzp29Wii1E362ML

न्यूज़ इंडिया 365 – खबरों का रतलामी फीवर के व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने और महत्वपूर्ण समाचारो के साथ अपने को अपडेट रखने के लिए, ऊपर दी गयी लिंक पर क्लिक करे|

आप स्वयं जुड़े और अपने मित्रो साथियों को भी जोड़े|



https://chat.whatsapp.com/GLKoknLNzp29Wii1E362ML

न्यूज़ इंडिया 365 – खबरों का रतलामी फीवर के व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने और महत्वपूर्ण समाचारो के साथ अपने को अपडेट रखने के लिए, ऊपर दी गयी लिंक पर क्लिक करे|

आप स्वयं जुड़े और अपने मित्रो साथियों को भी जोड़े|