News By – नीरज बरमेचा
रतलाम ,29 मई | विधायक चेतन्य काश्यप ने तरणताल में डूबने से 9वर्षीय बालक मयंक बैरागी की मृत्यु पर गहरा शोक जताया है | उन्होंने कलेक्टर एवं निगम प्रशासक नरेंद्रकुमार सूर्यवंशी से चर्चा कर इस हादसे के लिए दोषियों के खिलाफ तत्काल व त्वरित कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए है | विधायक काश्यप ने दोषियों के खिलाफ तत्काल कठोर कार्रवाई के साथ ही पीड़ित परिवार को शासन के नियमानुसार सहायता राशि भी तुरंत उपलब्ध कराने हेतु भी निर्देशित किया है।
डूबने से हुई मृत्यु में शासन की और से 4 लाख रूपये की सहायता का प्रावधान है, जिसके लिए हम परिक्षण करवा रहे है, जो वहा सेवाए दे रहे है उनकी सेवाए भी समाप्त कर रहे है| जो इन्चार्ग है उनकी जाँच चल रही है और दोनों कर्मचारियो को सेवाओ से निकालने की कार्यवाही शीघ्र ही होंगी | –
नरेन्द्र सूर्यवंशी – कलेक्टर जिला रतलाम
यह था मामला :-
रतलाम। राजीव गांधी सिविक सेंटर क्षेत्र में स्थित नगर निगम के स्वीमिंग पुल (श्री कुशाभाऊ ठाकरे तरण ताल) में शनिवार शाम डूबने से नौ वर्षीय मयंक बैरागी पुत्र सुनील बैरागी निवासी काटजूनगर की मौत हो गई थी। पिता ने आरोप लगाया कि उनके बेटे की जानकारी स्वीमिंग पुल के कर्मचारियों की लापरवाही से गई है। वहीं स्वीमिंग पुल के कंट्रोलर ने आरोपों को बेबुनियाद बताया है।
जानकारी के अनुसार काटजूनगर स्थित शिव मंदिर के पुजारी सुनील बैरागी बेटे मयंक बैरागी को लेकर शाम करीब पांच बजे स्वीमिंग पुल गए थे। वहां नहाते समय मयंक पुल में डूब गया था। पिता के शोर मचाने पर लाइफ गार्ड राजेश ने उसे बाहर निकाला। उसके पेट से पानी निकालने का प्रयास कर प्रारंभिक उपचार किया गया, लेकिन बच्चे की जान नहीं बची।
पिता बेटे को कंधे पर लाद कर करीब पांच सौ मीटर दूर जिला अस्पताल लेकर पहुंचे थे, जहां डाक्टर ने परीक्षण कर मयंक को मृत घोषित किया। सूचना मिलने पर स्टेशन रोड टीआइ किशोर पाटनवाला, नगर निगम अधिकारी जे के जायसवाल, भैयालाल चौधरी, कंट्रोलर योगेंद्र अधिकारी आदि भी अस्पताल पहुंचे।

https://chat.whatsapp.com/I3cXSVVXvVF8Xo4OHT2A9t
न्यूज़ इंडिया 365 – खबरों का रतलामी फीवर के व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने और महत्वपूर्ण समाचारो के साथ अपने को अपडेट रखने के लिए, ऊपर दी गयी लिंक पर क्लिक करे|
आप स्वयं जुड़े और अपने मित्रो साथियों को भी जोड़े|






