डीआईजी सक्सेना द्वारा मंदसौर एवं नीमच के पुलिस थानों का किया आकस्मिक निरीक्षण…

0

News By – नीरज बरमेचा (93028 24420)

रतलाम 06 जून 2022/  डीआईजी सुशांत सक्सेना द्वारा पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार 5 जून व 6 जून की दरमियानी रात्रि में मंदसौर एवं नीमच जिलों के पुलिस थानों का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान पुलिस थानों पर उपलब्ध संसाधन, तैनात कर्मचारियों की उपस्थिति, लाकअप में निरुद्ध की स्थिति, सीसी टीवी कैमरे के संचालन की स्थिति एवं अन्य व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया गया।

सक्सेना ने रतलाम रेंज मुख्यालय से 90 कि.मी. दूर थाना अफजलपुर, रतलाम रेंज मुख्यालय से 110 कि.मी. दूर थाना नाहरगढ तथा रेंज मुख्यालय से लगभग 147 कि.मी. दूर थाना बघाना जिला नीमच का रात्रि में आकस्मिक निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान लाकअप में निरुद्ध मुलजिम एवं लाकअप की स्थिति, डेली ड्यूटी रजिस्टर, थाने पर तैनाती की स्थिति का निरीक्षण किया गया। लाकअप सहित थानों के अन्य स्थानों के सीसी टीवी कैमरे तथा उनके फीड थाना प्रभारी कक्ष में लगे सिस्टम में प्रदर्शित होना पाए गए। थाना अफजलपुर और नाहरगढ़ के डायल 100 रिस्पांस टाइम का परीक्षण किया गया। क्रमशः लूट और एक्सिडेंट का प्वाइंट जनता का व्यक्ति बनकर किया गया। दोनो जगह रिस्पांस टाइम संतोषप्रद पाया गया। थाना नाहरगढ़ के एफ आर वी वाहन के मरम्मत की आवश्यकता अनुभव की गई। उक्त थानों की अन्य व्यवस्थाओं का भी निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिए गए।


https://chat.whatsapp.com/I3cXSVVXvVF8Xo4OHT2A9t

न्यूज़ इंडिया 365 – खबरों का रतलामी फीवर के व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने और महत्वपूर्ण समाचारो के साथ अपने को अपडेट रखने के लिए, ऊपर दी गयी लिंक पर क्लिक करे|

आप स्वयं जुड़े और अपने मित्रो साथियों को भी जोड़े|