News By – विवेक चौधरी
रतलाम। अग्निपथ योजना के विरिध में चल रहे आंदोलन की वजह से पश्चिम रेलवे के रतलाम मंडल से होकर गुजरने वाली कुछ गाडियॉं भी प्रभावित हुई है। मंडल के जनसंपर्क अधिकारी खेमराज मीणा ने बताया कि बिहार के विभिन्न क्षेत्रों में हो रहे आंदोलन के कारण कुछ ट्रेनें निरस्त कर दी गई है, जबकि कुछ को शॉर्ट टर्मिनेट तथा समय बदलाव किया गया है। जानिए ये कौन सी ट्रेन है।
★ निरस्त होने वाली ट्रेनों का विवरण इस प्रकार है :-
1. 20 जून 2022 को बान्द्रा टर्मिनस से छूटने वाली ट्रेन संख्या 19037 बांद्रा टर्मिनस-बरौनी अवध एक्सप्रेस
2. 20 जून 2022 को बरौनी जंक्शन से छूटने वाली ट्रेन संख्या 19038 बरौनी-बांद्रा टर्मिनस अवध एक्सप्रेस
3. 20 जून 2022 को दरभंगा से छूटने वाली ट्रेन संख्या 19166 दरभंगा-अहमदाबाद साबरमती एक्सप्रेस
4. 20 जून 2022 को दरभंगा से छूटने वाली ट्रेन संख्या 09466 दरभंगा-अहमदाबाद स्पेशल साबरमती एक्सप्रेस
5. 20 जून 2022 को इंदौर से छूटने वाली ट्रेन संख्या 19313 इंदौर-पटना एक्सप्रेस
6. 20 जून 2022 को पटना से छूटने वाली ट्रेन संख्या 19322 पटना-इंदौर एक्सप्रेस
★ शॉर्ट टर्मिनेट/ऑर्जिनेट होने वाली ट्रेनें :-
1. गाड़ी संख्या 19818 यमुना ब्रिज रतलाम एक्सप्रेस, 02 जुलाई,
2022 से 20 अगस्त, 2022 तक प्रत्येक शनिवार को यमुना ब्रिज से चलने
वाली, चित्तौड़गढ़ स्टेशन पर शॉर्ट टर्मिनेट होगी तथा चित्तौड़गड़ से
रतलाम के मध्य निरस्त रहेगी।
2. गाड़ी संख्या 19327 रतलाम उदयपुर सिटी एक्सप्रेस, 03 जुलाई,
2022 से 21 अगस्त, 2022 तक प्रत्येक रविवार को रतलाम से चलने वाली,
रतलाम से चित्तौड़गढ़ के मध्य निरस्त रहेगी तथा चित्तौड़गढ़ से उदयपुर सिटी के मध्य चलेगी।
★ पटना-अहमदाबाद स्पेशल ट्रेन के समय में आंशिक बदलाव
पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल से होकर गुजरने वाली गाड़ी संख्या 09418 पटना – अहमदाबाद स्पेशल ट्रेन का कुछ स्टेशनों पर आगमन/प्रस्थान समय में बदलाव किया गया है। 21 जून, 2022 से पटना से चलने वाली गाड़ी संख्या 09418 पटना अहमदाबाद
स्पेशल एक्सप्रेस, का रतलाम स्टेशन पर (06.05/06.10) एवं बड़ौदा के छायापुरी स्टेशन पर (09.35/09.40) बजे आगमन/प्रस्थान होगा। इसके अतिरिक्त इस ट्रेन में अन्य कोई बदलाव नहीं किया गया है।


https://chat.whatsapp.com/I3cXSVVXvVF8Xo4OHT2A9t
न्यूज़ इंडिया 365 – खबरों का रतलामी फीवर के व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने और महत्वपूर्ण समाचारो के साथ अपने को अपडेट रखने के लिए, ऊपर दी गयी लिंक पर क्लिक करे|
आप स्वयं जुड़े और अपने मित्रो साथियों को भी जोड़े|





