दीनदयाल नगर पूलिस ने किया 72 घंटे के भीतर व्यापारी के साथ हुई लुट का पर्दाफाश…

0

News By – नीरज बरमेचा  

थाना दीनदयाल नगर रतलाम क्षेत्र के अंतर्गत पटेल कालोनी स्थित गल्ला व्यापारी से दिनांक 30.06.2022 को दिन मे 03.00 बजे से 04.30 बजे के बीच अज्ञात व्यक्ति द्वारा गेहुँ बेचने के बहाने गेहुँ का नमुना दिखाकर व्यापारी मुलचंद जैन की आँखो मे मिर्ची डालकर व्यापारी के पास रखे गल्ले को लूट कर ले गये थे गल्ले मे करीब 40 से 50 हजार रुपये होना बताया गया था जिस पर थाना दीनदयाल नगर रतलाम पर अप.क्र.461/22 धारा 392 भादवि का पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया था जिसमे पुलिस अधीक्षक महोदय रतलाम द्वारा अज्ञात आरोपियो की पतारसी हेतु 10000/- रुपये का नगद पुरस्कार देने की घोषणा की गई।

प्रकरण की गंभीरता को देखते हुये पुलिस अधीक्षक महोदय जिला रतलाम के मार्गदर्शन मे अतिरिक्त पुलिस महोदय के निर्देशन मे नगर पुलिस अधीक्षक हेमंत चौहान के नेतृत्व थाना दीनदयाल नगर थाना प्रभारी निरी.दिलीप राजौरिया के द्वारा टीम गठित कर अज्ञात आरोपियो की पतारसी हेतु लगाया गया। उक्त टीम द्वारा लगातार घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज व संदिग्धो से पुछताछ की गई। सीसीटीवी फुटेज की मदद से अज्ञात आरोपीयो की पहचान कर अज्ञात आरोपियो को गिरफ्तार किया गया तथा उनके कब्जे से घटना मे प्रयुक्त मोटरसाईकिल व लुटा गया मश्रुका 36000/- रुपये जप्त किये गये।

गिरफ्तारशुदा आरोपी-
01.अल्ताफ पिता अकरम खान उम्र 20 साल निवासी ईश्वर नगर रतलाम
02.अश्बाब उर्फ अफरोज पिता अय्युब खान उम्र 20 साल निवासी जय भारत नगर रतलाम
03.गोलु उर्फ केजार पिता ईमरान खान उम्र 20 साल निवासी न्यु काजीपुरा मेन रोड़ रतलाम
फरार आरोपी- 01.मतिन पिता शेहजाद निवासी रामरहीम नगर रतलाम

जप्तशुदा मश्रुका-
01. घटना मे प्रयुक्त एक बिना नम्बर की न्यु हीरो स्पलेंडर जिसका चेसिस नम्बर MBLHAW125NHA34739
02. आरोपी अल्ताफ के कब्जे से 11500/- रुपये,आरोपी अश्बाब उर्फ अफरोज के कब्जे से 12400/- रुपये,आरोपी गोलु उर्फ केजार के कब्जे से 12100/- रुपये व घटना मे प्रयुक्त मिर्ची पाउडर कुल नगदी 36000/- रुपये
03. स्टील का गल्ला

सराहनीय भूमिका-
थाना प्रभारी दीनदयाल नगर निरी.दिलीप राजौरिया,उनि.अमित शर्मा चौकी प्रभारी हाट रोड़, सउनि.विनोद कटारा,प्र.आर.447 हिमांशु यादव,प्र.आर.577 मनोज पांडे,प्र.आर.373 नारायणसिंह जादौन, आर.380संदीप चौहान, आर.962 राकेश दांगी, प्र.आर.589 अंकलेश्वर पाटीदार,आर.519 बिल्लरसिंह व उनि.श्रवणसिंह भाटी व आर.मयंक सायबर सेल रतलाम की सराहनीय भुमिका रही।


https://chat.whatsapp.com/I3cXSVVXvVF8Xo4OHT2A9t

न्यूज़ इंडिया 365 – खबरों का रतलामी फीवर के व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने और महत्वपूर्ण समाचारो के साथ अपने को अपडेट रखने के लिए, ऊपर दी गयी लिंक पर क्लिक करे|

आप स्वयं जुड़े और अपने मित्रो साथियों को भी जोड़े|