चुनावी घोषणा पत्र – कांग्रेस प्रत्याशी ने जारी किया “वचन पत्र”, कहा यह पार्टी का नहीं, जनता का है “वचन पत्र”…

0

“चुनावी वचन पत्र” 

पेयजल

  • नवीन नल कनेक्शन मात्र 1 रुपये में
  • प्रतिदिन पेयजल देने के लिए प्रतिबद्ध
  • 1 जनवरी 2023 से जितने दिन जल- उतने दिन कर
  • शहर में 5 लाख गैलन पानी की तीन टंकी का निर्माण करना
  • जल की गुणवत्ता में अपेक्षित सुधार हेतु मोरवानी फिल्टर प्लांट का नवीनीकरण व उन्नयन
  • जलपूर्ति प्रणाली का आई.आई.टी. के विशेषज्ञों से अध्ययन करवाना ताकि पेयजल वितरण में होने वाली 45 प्रतिशत जल हानि को रोक कर प्रेशर के साथ पेयजल प्रदान करना।

जनसुविधा

  • अवैध एवं अविकसित कालोनीयों का नियमितीकरण कर विकसित करना
  • शहर में हाथ ठेला और फुटकर दुकानदारों की बैठक शुल्क व्यवस्था को समाप्त किया जाएगा
  • प्रमुख क्षेत्रों में आधुनिक सब्जी, फल एवं फूल मंडी का निर्माण करना
  • शहरी पथ विक्रेताओं को विक्रय बाजार देने हेतु वेंडर मार्केट का निर्माण करना।

सडकें

  • सम्पूर्ण शहर की सड़कों का नवीनीकरण
  • छोटे क्षेत्रों में सीसी रोड का निर्माण
  • प्रतिवर्ष दस प्रमुख सड़कों को स्मार्ट रोड में तब्दील करना
  • प्रमुख चौराहों पर ट्रैफिक सिग्नल स्थापित करना
  • शहर की सड़कों का सेफ्टी ऑडिट द्वारा ब्लेक स्पॉट चिह्नित कर उसमें सुधार करना
  • शहरी मास्टर प्लान के अनुसार रिंग रोड का निर्माण करना।

स्वच्छता

  • नये सफाई मित्रों की नियुक्ति एवं अत्याधुनिक संसाधनों की उपलब्धता
  • शहर में झोनवार सफाई व्यवस्था की वार्डवार समीक्षा
  • हर वार्ड में नालियों से पानी की निकासी के लिए विशेष कार्ययोजना
  • शहर के मध्य से बहने वाले नालों का नवीनीकरण एवं नियमित सफाई।

खेल

  • प्रतिवर्ष शहीद धर्मेन्द्रसिंह चौहान क्रिकेट ट्राफी एवं खेल महोत्सव का आयोजन
  • शहर में उपयुक्त स्थान पर सर्वसुविधायुक्त खेल मैदान तथा स्टेडियम का निर्माण करना
  • ग्रीष्मकालीन अवकाश में विद्यार्थियों के लिए खेल प्रशिक्षण शिविरों का आयोजन
  • अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता की तैयारी हेतु ट्रेक एवं फिल्ड (सिन्थेटिक ग्राउण्ड) की सुविधा
  • युवा दिवस पर युवाओं हेतु विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन।

महापौर हेल्पलाइन

  • ‘ई नगर निगम’ की व्यवस्था लागू करेंगे। नगर निगम द्वारा दी जाने वाली समस्त सुविधाए ऑनलाइन उपलब्ध होगी, जिसमें समग्र आईडी, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र आदि की सुविधाएँ एप्प | के माध्यम से घर बैठे मिलेगी
  • पानी, सफाई, प्रकाश, सड़क आदि से जुड़ी समस्याओं का त्वरित निराकरण
  • निगम आपके द्वार योजना का क्रियान्वयन ।

सुविधाघर 

  • शहर के मध्य स्थित व्यावसायिक क्षेत्र में महिला सुविधाघर का निर्माण।

राशन कार्ड 

  • नवीन राशन कार्ड बनाने की दो वर्ष से रूकी प्रक्रिया को पुनः प्रारम्भ करना
  • राशन नाम जोड़ना, ट्रांसफर हेतु NOC देने का कार्य तत्काल प्रारम्भ करना।

यातायात

  • चरणबद्ध तरीके से सम्पूर्ण शहर में विद्युत पोल हटाकर भूमिगत केबल द्वारा यातायात सु करने के लिए विशेष कार्ययोजना
  • विशेषज्ञों द्वारा प्रमुख बाजारों में पार्किंग स्थान तथा म लेवल पार्किंग भवन का निर्माण करवाना।

सौन्दर्यीकरण

  • प्रमुख चौराहों, ऐतिहासिक महत्व के स्थानों, प्राचीन धरोहरों एवं प्राचीन बावडियों क जिर्णोद्वार एवं सौन्दर्यीकरण
  • शहर के सौन्दर्यीकरण हेतु विशेषज्ञों से प्रोजेक्ट रिपोर्ट बनवाक उसे क्रियान्वित करना
  • प्रमुख चौराहों पर हाईमास्ट लगाना के शहर में बगीचों, सड़कों के किनारे तथा अन्य उपयुक्त स्थानों पर पौधारोपण ।

शिक्षा

  • विद्यार्थियों के लिए सर्वसुविधा युक्त स्टडी हाउस का निर्माण करना।
  • प्रतियोगी परीक्षाओं हेतु निःशुल्क प्रशिक्षण एवं लायब्रेरी की सुविधा।

निगम सेवाएँ

  • नगर सुधार न्यास द्वारा निर्मित कॉलोनियों के दोहरे नामांतरण को समाप्त करना 
  • भवन निर्माण अनुमति प्रक्रिया का सरलीकरण करना
  • आवासीय भवन एवं भूखण्ड के दो / सीन टुकड़ों की रजिस्ट्री, भवन निर्माण अनुमति एवं नामांतरण इत्यादि में आ रही बाधा को दूर करने के लिये सक्षम और ठोस कानूनी पहल करना
  • नामांतरण में 1995 से हो रही दोहरी वसुली को रोकना
  • प्रत्येक वार्ड में हर तीन माह में शिविर लगाकर कल्याणकारी योजना में पंजीयन करना, कार्ड बनाना, रूकावट का समाधान करना के लीज पटटे की अवधि में वृद्धि के सहभागिता, पारदर्शिता एवं उत्तरदायी स्थानीय सुशासन स्थापित करना।

महिला सशक्तिकरण

  • शहर में महिला सशक्तिकरण के लिए पिंक मार्केट की स्थापना
  • महिलाओं द्वारा निर्मित सामग्री का उनके द्वारा ही संचालित मार्केट में विक्रय व्यवस्था
  • शासकीय कन्या महाविद्यालय में सर्वसुविधायुक्त जिम की स्थापना।

युवा सशक्तिकरण

  • युवाओं को निगम के विभिन्न विभागों में योग्यतानुसार संविदा नियुक्ति
  • शा. कला एवं विज्ञान महाविद्यालय और शा. विवेकानन्द वाणिज्य महाविद्यालय में सर्वसुविधायुक्त जिम की स्थापना।

फूड ज़ोन

  • महानगरों की तर्ज पर शहर में तीन स्थानों पर फूड जोन की सुविधा देना।
  • युवाओं को स्वरोजगार देने के लिए किफायती दर पर स्थान उपलब्ध करवाना।

उद्यान

  • शहीद पार्क की स्थापना
  • विशाल जॉगर्स पार्क की स्थापना
  • प्रत्येक वार्ड में एक उद्यान का चयन कर उसे उत्कृष्ट उद्यान के रूप में विकसित करना एवं सुरक्षाकर्मी तैनात करना
  • बच्चों के मनोरंजन, खेल एवं व्यायाम के अत्याधुनिक उपकरण स्थापित करना।

व्यापार / व्यवसाय 

  • रतलामी सेंव को अर्न्तराष्ट्रीय पहचान दिलाने हेतु राष्ट्रीय स्तर के विशेषज्ञों को आमंत्रित कर कार्यशाला आयोजन
  • बहुमंजिला साड़ी सुपर मार्केट का निर्माण करना
  • शहर के मध्य साड़ी क्लस्टर का निर्माण स्वर्ण कारीगरों के लिए विशेष बाजार और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर व्यापार व्यवसाय हेतु प्रयास

सेवा उपक्रम को रियायत

  • शहर में शिक्षा एवं चिकित्सा सेवा को प्रोत्साहन देने के लिए संचालित शिक्षण संस्थानों और अस्पतालों को निगम द्वारा लिए जाने वाले सम्पत्ति कर शुल्क में 50% की रियायत दी जाएगी।

निगमकर्मी परिवार

  • नगर निगम परिवार के प्रत्येक दैनिक वेतन भोगी, अस्थायी और स्थायी कर्मचारी का निःशुल्क बीमा करवाया जायेगा
  • दैनिक वेतनभोगी, अस्थायी कर्मचारियों को नियमित तथा स्थायी करना कर्मचारियों के लम्बित प्रकरणों का निराकरण
  • कर्मचारियों को नियत समय पर वेतनमान का लाभ देना
  • अनुकम्पा नियुक्ति के रूके हुए प्रकरणों की बाधा दूर कर अनुकम्पा नियुक्ति प्रदान करना ।

निगम सम्पति

  • निगम स्वामित्व की जीर्णशीर्ण सम्पतियों के लम्बित मामले का निराकरण कर उन्हें उपयोगी बनाना
  • नेताजी सुभाष काम्पलेक्स महू रोड़, राजीव गांधी सिविक सेन्टर स्थित फ्लेट, दुकान, डोंगरे नगर स्थित मल्टी के फ्लेट, दुकाने एवं निगम स्वामित्व की समस्त सम्पत्तियों का निराकरण कर इन सम्पत्तियों को बर्बाद होने से बचाना।

निगम राजस्व

  • नगर निगम की आय में वृद्धि तथा शुल्क संग्रहण की वर्तमान व्यवस्था को तर्कसंगत बनाना।
  • अधोसंरचना का विकास इत्यादि हेतु आई. आई. एम. विशेषज्ञों की सेवा प्राप्त करना तथा उनकी सलाह को लागू करना।

सुरक्षा

  • प्रमुख चौराहों तथा कालोनियों में CCTV कैमरा लगवाना।

स्वास्थ्य

  • प्रत्येक वार्ड में तीन माह में एक बार वरिष्ठ चिकित्सकों द्वारा स्वास्थ्य केम्प का आयोजन।
  • नगरीय क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं में व्यापक विस्तार।

धार्मिक स्थल 

  • शहर के प्रमुख धर्म स्थलों पर CCTV कैमरें, स्वच्छता व पर्यावरण प्रभारी नियुक्त किये जायेंगे। 
  • नगर के प्रमुख धार्मिक स्थलों पर नवीन कार्य हेतु प्रतिबद्ध ।

https://chat.whatsapp.com/I3cXSVVXvVF8Xo4OHT2A9t

न्यूज़ इंडिया 365 – खबरों का रतलामी फीवर के व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने और महत्वपूर्ण समाचारो के साथ अपने को अपडेट रखने के लिए, ऊपर दी गयी लिंक पर क्लिक करे|

आप स्वयं जुड़े और अपने मित्रो साथियों को भी जोड़े|