बूथ जीता-चुनाव जीता के लक्ष्य को पूर्ण करें भाजपा कार्यकर्ता : महामंत्री सबनानी

0

News By – नीरज बरमेचा 

रतलाम । चुनाव में आखरी फैसला बूथ पर होता है, इसलिए भाजपा कार्यकर्ता बूथ जीता-चुनाव जीता के लक्ष्य को पूर्ण करने के उद्देश्य से कार्य करें। कोरोना टीकाकरण अभियान से प्रत्येक व्यक्ति लाभार्थी है, उससे सम्पर्क करें उसे शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देकर भाजपा के पक्ष में मतदान का आह्वान करें। केन्द्र और राज्य की डबल इंजिन की सरकार ने जैसे विकास की गंगा बहाई है वैसे ही नगरीय निकायों में भाजपा की सरकार बनी तो इसे गति मिल जाएगी।

यह बात भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री भगवानदास सबनानी ने कही। नगरीय निकाय चुनाव को लेकर आयोजित बैठक में श्री सबनानी ने पार्टी द्वारा निर्धारित विभिन्न कार्यक्रमों की जानकारी ली और कार्यकर्ताओं से कहा कि केन्द्र और राज्य सरकार के माध्यम से संचालित योजनाओं के मध्यप्रदेश में १ करोड़ से अधिक लाभार्थी है। भाजपा सरकार ने जो कार्य किए हैं वे लोगों को बताएं और पार्टी के पक्ष में मतदान करने के लिए प्रेरित करें। रतलाम सहित प्रदेश की पांच नगर निगमों को प्रचार के लिए ७ दिन का अतिरिक्त समय मिला है। भाजपा कार्यकर्ता इसका पूरा लाभ उठाएं।


https://chat.whatsapp.com/I3cXSVVXvVF8Xo4OHT2A9t

न्यूज़ इंडिया 365 – खबरों का रतलामी फीवर के व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने और महत्वपूर्ण समाचारो के साथ अपने को अपडेट रखने के लिए, ऊपर दी गयी लिंक पर क्लिक करे|

आप स्वयं जुड़े और अपने मित्रो साथियों को भी जोड़े|